फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं आगरा की पूनम

Sun, 08 Mar 2020 12:55 AM IST
मुकेश कुमार ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, आगरा
ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Mar 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Poonam Yadav became the highest wicket taker in T20 World Cup in india
पूनम यादव - फोटो : ट्विटर
टी-20 विश्व कप में आगरा की लेग स्पिनर पूनम यादव का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। इसी का परिणाम है कि वो टी-20 विश्वकप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालीं गेंदबाज बन गईं हैं। उन्होंने दिग्गज भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर आर अश्विन को पछाड़ दिया है।
Poonam Yadav became the highest wicket taker in T20 World Cup in india
पूनम यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली पूनम यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए लगातार अच्छी गेंदबाजी की है। इसी के चलते 2014 में उन्हे पहली बार टी-20 विश्वकप के दल में शामिल किया गया। तब से लगातार वह टीम इंडिया का हिस्सा हैं। 
Poonam Yadav became the highest wicket taker in T20 World Cup in india
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनका प्रदर्शन भी लाजवाब रहा है। इसी का नतीजा है कि पूनम अब भारतीय टीम पुरुष टीम के गेंदबाजों से भी आग निकल गईं हैं। पूनम ने अब तक विश्व कप में कुल 18 मैच खेले हैं, इसमें उनके नाम पर 28 विकेट दर्ज हैं। यह किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिए सर्वाधिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Yadav became the highest wicket taker in T20 World Cup in india
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : अमर उजाला
उनके बाद दूसरे स्थान पर मौजूद आर अश्विन के नाम पर 15 मैच में 24 विकेट दर्ज हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो अश्विन पूनम से पांच विकेट पीछे हैं। वहीं तीसरे स्थान पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नंबर आता है। पठान ने 2007 से 2012 के विश्व कप तक 15 मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। 
विज्ञापन
Poonam Yadav became the highest wicket taker in T20 World Cup in india
क्रिकेटर पूनम यादव - फोटो : Poonam Yadav/twitter
टी-20 में विकेट लेने के मामले में पूनम रविचंद्रन अश्विन और इरफान पठान के बीच विकेट लेने का फासला बढ़ता ही जाएगा। इरफान पठान ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। अश्विन ज्यादातर सीमित ओवर क्रिकेट से दूर है। जबकि पूनम लगातार टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में विकेटों का यह अंतर लगातार बढ़ने की उम्मीद है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed