ताजनगरी की हवा शनिवार को बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचकर दमघोंटू हो गई। बेहद खतरनाक सूक्ष्म कण पार्टिकुलेट मैटर की मात्रा सबसे उच्चतम स्तर 499 तक पहुंच गए, जो सामान्य से 8 से 9 गुना तक ज्यादा हो गए, वहीं कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा सामान्य से 46 गुना ज्यादा पहुंच गई।
2 of 5
आगरा में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
मिक्सिंग हाइट के नीचे आ जाने से आगरा जहरीली हवाओं के चेंबर में तब्दील हो गया, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 417 पर पहुंच गया। रात 9 बजे आगरा का एक्यूआई 444 पर पहुंच गया।
3 of 5
धुंध में ताजमहल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पूरे दिन ही आगरा की हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर श्रेणी में बनी रही। आंखों में जलन और गले में खराश के साथ नाक में धूल कणों के पहुंचने से छींकने की शिकायतें ज्यादा रहीं।
4 of 5
ताजनगरी पर स्मॉग की चादर तनी
- फोटो : अमर उजाला
सुबह के साथ दिन भी रहा सर्द
सुबह धुंध और कोहरा छाने के साथ स्मॉग की चादर गहराई रही, वहीं दिनभर बादलों के छाए रहने से तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री पर रहा। दिन में दृश्यता 650 मीटर तक रही, जबकि शाम को 5 बजे सिकंदरा में दृश्यता महज 350 मीटर तक दर्ज की गई। दिन में धूप बेहद हल्की रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में धुंध और कोहरा छाया रहेगा। दिन में तापमान में और कमी के आसार हैं।
5 of 5
आगरा में छाई स्मॉग
- फोटो : अमर उजाला
आगरा का प्रदूषण मीटर
प्रदूषण तत्व न्यूनतम औसत अधिकतम
कार्बन मोनोक्साइड 1 172 183
नाइट्रोजन डाइक्साइड 48 119 240
ओजोन 3 90 216
पीएम 2.5 कण 424 444 499
सल्फर डाइक्साइड 8 34 68