{"_id":"5e6cfdd38ebc3ea7d601234f","slug":"policeman-dance-with-lady-dancer-video-goes-viral-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौटंकी में महिला डांसर संग सिपाही ने लगाए ठुमके, एसएसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौटंकी में महिला डांसर संग सिपाही ने लगाए ठुमके, एसएसपी ने किया निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिला डांसर संग डांस करता सिपाही
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में तीज मेले में नौटंकी के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने महिला कलाकार के साथ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने पर जमकर ठुमके लगाए। ग्रामीणों और उसके साथियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में एसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब कर एसएसपी को भेजी। जिसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
2 of 5
महिला डांसर संग डांस करता सिपाही
- फोटो : Amar Ujala
होली के बाद तीज वाले दिन बिल्टीगढ़ देवजीत में मेले के दौरान रात में नौटंकी का आयोजन हुआ था। इसमें महिला कलाकार डांस करने पहुंची थीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां तीन सब इंस्पेक्टर और कुछ सिपाहियों की तैनाती की गई थी।
3 of 5
महिला डांसर संग डांस करता सिपाही
- फोटो : Amar Ujala
नौटंकी में एक महिला कलाकार ने जैसे ही हरियाणा की डांसर सपना चौधरी के गाने पर नाचना शुरू किया तो थाने में तैनात एक सिपाही मंच पर चढ़ गया। सिपाही महिला कलाकार के साथ मंच पर ठुमके लगाने लगा। करीब सात ही मिनट तक वो नाचता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महिला डांसर संग डांस करता सिपाही
- फोटो : Amar Ujala
सिपाही को डांस करते देख ग्रामीण, साथी सिपाही और उप निरीक्षक तक मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। शनिवार को सिपाही के डांस करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सिपाही का नाम राजेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
महिला डांसर संग डांस करता सिपाही
- फोटो : Amar Ujala
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि नौटंकी में महिला डांसर के साथ मक्खनपुर के सिपाही के नाचते हुए का वीडियो वायरल हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी मक्खनपुर से रिपोर्ट मंगाकर एसएसपी को भेजी है। एसएसपी के निर्देश के अनुसार सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।