फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहर में कूदी बीएसएफ जवान की पत्नी, पुलिसवालों ने बचाई जान, तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम

Sat, 14 Mar 2020 02:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Mar 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
woman attempt to suicide by jumping in the canal in mainpuri news
महिला को नहर में डूबने से बचाया - फोटो : Amar Ujala
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में शनिवार सुबह एक महिला ने नहर में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना के वक्त वहां टहल रहे पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। वो बीएसएफ जवान की पत्नी है। घर से नाराज होकर आई थी। 
woman attempt to suicide by jumping in the canal in mainpuri news
नहर में कूदी महिला - फोटो : Amar Ujala
मामले के अनुसार थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत के समीप नहर पुल पर शनिवार सुबह तकरीबन सात बजे चौकी इंचार्ज भांवत अजय प्रताप और कॉन्स्टेबल अशोक कुमार टहल रहे थे। तभी उन्हें 46 वर्षीय महिला पुल की रेलिंग के पास दिखाई दी। 
woman attempt to suicide by jumping in the canal in mainpuri news
महिला - फोटो : Amar Ujala
चौकी इंचार्ज ने महिला को आवाज दी, लेकिन उसने अनसुना कर पुल से नहर में छलांग लगा दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। उसे बचाने के लिए चौकी इंचार्ज अजय प्रताप, कॉन्स्टेबल अशोक कुमार और वहां मौजूद युवक नहर में कूद गए। किसी तरह महिला को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman attempt to suicide by jumping in the canal in mainpuri news
नहर में कूदने वाली महिला संतोषी पाल - फोटो : Amar Ujala
पूछताछ में महिला ने अपना नाम संतोषी पाल बताया। वो हंसनगर राधारमण मार्ग, मैनपुरी की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसके पति विजय कुमार बीएसएफ में हैं। घर पर पुत्रवधू से अनबन होने से नाराज होकर यहां आई थी।
विज्ञापन
woman attempt to suicide by jumping in the canal in mainpuri news
संतोषी पाल - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के बाद महिला का पुत्र कन्हैया मौके पर पहुंचा और मां को अपने साथ ले गया। उधर, मौके पर मौजूद लोग चौकी इंचार्ज अजय प्रताप व कॉन्स्टेबल अशोक कुमार, युवक चेतन व कुलदीप की सराहना कर रहे थे, जिन्होंने नहर में कूदकर महिला की जान बचाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed