फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra : नौ महीने से कब्र में दफन शव खोलेगा युवक की मौत का राज, पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम

Mon, 18 Jul 2022 07:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
Police will take out the dead body from grave after nine months for solve death mystery in Agra
मृतक रफीक की पत्नी और बच्चे - फोटो : अमर उजाला

आगरा के रुनकता के गांव चौमा में नौ महीने पहले पेंटर रफीक की मौत का राज जानने के लिए शव को कब्र से निकाला जाएगा। उसकी पत्नी साबना ने हत्या का आरोप लगाया था। थाना सिकंदरा में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। जिलाधिकारी से आदेश मिलने पर पुलिस अब कब्र से शव निकालने की कार्रवाई करेगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।



रुनकता स्थित गांव चौमा निवासी रफीक पेंटर का कार्य करता था। उसका निकाह पांच साल पहले वृंदावन के गांव सकराया निवासी साबना से हुआ था। उनके एक बेटा तीन साल तो दूसरा एक साल का है। साबना ने कोर्ट के आदेश पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर 2021 को मोहल्ले के ही पप्पू, दिलवर, वकील, शकील और नसीब से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान आरोपियों ने पति के साथ मारपीट कर दी। रफीक ने मारपीट की शिकायत रुनकता चौकी पर की। 

Police will take out the dead body from grave after nine months for solve death mystery in Agra
रफीक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रफीक द्वारा शिकायत किए जाने का पता चलने पर आरोपी रंजिश मान गए। उन्होंने साजिश की। शाम को आरोपी पति के पास आए। उससे कहा कि राजीनामा कर लो। इसके बाद अपने साथ लेकर चले गए। पति काफी देर बाद भी लौटकर नहीं आया। साबना और परिजनों ने रफीक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उधर, आरोपी भी घरों से भाग गए। 

Police will take out the dead body from grave after nine months for solve death mystery in Agra
रफीक की पत्नी शबाना - फोटो : अमर उजाला
19 अक्तूबर 2021 को पति के शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में आरोपी रखकर लाए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मगर, पुलिस नहीं पहुंची। इस पर शव को बिना पोस्टमार्टम के दफना दिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद साबना ने पति के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police will take out the dead body from grave after nine months for solve death mystery in Agra
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने पोस्टमार्टम कराने के लिए थाना सिकंदरा पुलिस को निर्देशित किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि रफीक की मौत के बाद शव को दफना दिया गया था। पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। अब पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। मंगलवार को शव निकालने की प्रक्रिया कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Police will take out the dead body from grave after nine months for solve death mystery in Agra
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता साबना ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि वह घटना के बाद थाने पर गई। मगर, सुनवाई नहीं हुई। रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। इस पर अधिकारियों से शिकायत की। मगर, सुनवाई नहीं हुई। शिकायती पत्र भेजे। बाद में उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed