आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा नंबर 2 से अगवा ढाई साल के मयंक को पुलिस ने मथुरा के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया है। उसे एक युवक घर के बाहर से अगवा कर ले गया था। इसके बाद अपने दोस्त को दे दिया था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का सुराग मिला था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो हिरासत में है। इधर, मासूम मयंक के मिलने के बाद जयप्रकाश के घर में खुशियां लौट आई हैं।
{"_id":"637ee958fba7d96136725158","slug":"police-recovered-two-and-half-year-old-mayank-safely-and-arrested-kidnapper-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा से अगवा ढाई साल का बच्चा वृंदावन में मिला, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा से अगवा ढाई साल का बच्चा वृंदावन में मिला, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
Thu, 24 Nov 2022 09:18 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Nov 2022 09:18 AM IST
विज्ञापन
मासूम मयंक, दूसरी तस्वीर में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल घिरे में आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
शाम तकरीबन छह बजे मयंक को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश की गई। परिजनों ने आसपास की पूरी गलियां छान मारीं। उन्होंने मोहल्ले के सीसीटीवी की फुटेज देखना शुरू किया। एक फुटेज में एक युवक मयंक को गोद में लेकर जाता दिखाई दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
आरोपी की गोद में बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। एक फुटेज में एक युवक बालक को अपने साथ लेकर जाता नजर आ रहा है। इस पर पुलिस ने दौरेठा से पृथ्वीनाथ फाटक तक लगे सारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। एक जगह पर मयंक के रोने पर युवक एक दुकान से चाकलेट दिलाता है। कुछ दूर जाकर केला भी खाने के लिए दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर बैठा संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पृथ्वीनाथ फाटक से जाने वाले सभी मार्गों पर लगे कैमरे चेक किए। पुलिस चौकी से भोगीपुरा की ओर आने वाले मार्ग पर आरोपी युवक ई-रिक्शा में मयंक को लेकर जाता नजर आया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें मयंक की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने सोशल मीडिया पर संदिग्ध के फोटो जारी किए थे।
विज्ञापन
जमीन पर बैठा आरोपी, बच्चे को बरामद करने वाली टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मथुरा के वृंदावन का रहने वाला मौसिम उस्मानी बच्चे को घर के बाहर से उठाकर ले गया। बच्चे को ले जाते उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। वह भोगीपुरा होते हुए आगरा कैंट स्टेशन की तरफ लेकर गया था। इससे पुलिस को सुराग मिल गया। मौसिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोस्त व एक अन्य को हिरासत में लिया है।