{"_id":"63aac4f709cb1306b379550a","slug":"police-raided-spa-center-and-exposed-prostitution-rackets-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raid on Spa: न्यू ईयर के लिए लाई गईं विदेशी लड़कियां, व्हाट्सएप पर भेजते थे तस्वीरें, सामने आई रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raid on Spa: न्यू ईयर के लिए लाई गईं विदेशी लड़कियां, व्हाट्सएप पर भेजते थे तस्वीरें, सामने आई रेट लिस्ट
Tue, 27 Dec 2022 03:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 03:46 PM IST
विज्ञापन
होटल से पकड़ीं गई विदेशी युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित एक होटल के बेसमेंट में स्पा की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था। थाईलैंड और म्यांमार की युवतियां को बुलाया गया था। पुलिस ने रविवार रात को छापा मारकर सात युवतियों, चार ग्राहकों और संचालक सहित चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि नववर्ष के लिए आगरा में विदेशी युवतियां बुलाई गई थीं। आरोपी व्हाट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें दिखाते थे। इसके बाद आगे की बातों को तय किया जाता था। पुलिस के छापे के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। मामले में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि नए साल से पहले पुलिस होटलों की जानकारी ले रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि फतेहाबाद मार्ग पर राइव स्पा सेंटर चलता है। उसमें स्पा की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। यह लखनऊ के किसी अमित मिश्रा का है।
sex racket (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
जानकारी की गोपनीय तरीके से पुष्टि की गई। इसमें यह सही निकली। इस पर पुलिस ने टीम ने छापा मारा। स्पा सेंटर में केबिन बनाए गए थे। युवतियां को एक-एक करके ग्राहकों को दिखाया जाता था। एजेंट ग्राहकों को लेकर आते थे। इसके बाद रेट तय होता था। सेंटर के अंदर विदेशी युवतियां भी मौजूद थीं। चार ग्राहक भी आए थे, सभी को पकड़ लिया गया। संचालक और कर्मचारी भी पकड़ लिए।
तीन युवतियां थाईलैंड की रहने वाली हैं
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवतियों को ठेके पर बुलाया जाता था। नववर्ष के लिए ज्यादा मांग थी, क्योंकि आगरा में बाहर से भी लोग आते हैं। स्पा सेंटर के साथ ही व्हाट्सएप पर भी बुकिंग की जा रही थी। सोशल मीडिया पर प्रचार किया जाता था। थाई और सेंडविच मसाज का विज्ञापन देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
woman crime, sex racket, देह व्यापार
- फोटो : फाइल फोटो
ग्राहकों से 45 मिनट के 1200 रुपये लिए जाते थे। अगर, इससे ज्यादा देर के लिए बुकिंग होती तो 500 रुपये 15 मिनट के हिसाब से अलग से रकम देनी पड़ती थी। थाईलैंड की युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। एजेंट के माध्यम से यह काम कर रही थीं। उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला