फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोरंट के दफ्तर पर कांग्रेसियों ने जड़ा ताला, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, जिलाध्यक्ष सहित आठ को भेजा जेल

Wed, 22 Jul 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police lathi-charge the congress leaders while protesting in agra
कांग्रेसियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार दोपहर टोरंट पावर के एमजी रोड स्थित दफ्तर पर ताला जड़ा तो पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दीं। इसमें पांच कार्यकर्ताओं को चोट आई। पुलिस ने बलवे का केस दर्ज कर जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित सहित आठ को गिरफ्तार कर लिया। इन पर 15 संगीन धाराओं में केस दर्ज किया और शाम को जेल भेज दिया। तीन महीने के बिजली बिल माफ किए जाने की मांग लेकर कांग्रेसी बगैर अनुमति धरना प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि ताला जड़ने से रोका तो कांग्रेसियों ने उनसे हाथापाई की।

Police lathi-charge the congress leaders while protesting in agra
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता शहीद स्मारक पार्क में मंगलवार दोपहर 12 बजे से धरना दे रहे थे। एक बजे जिलाध्यक्ष के आते ही वे टोरंट दफ्तर का घेराव करने के लिए चल दिए। यह देख पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे आगे बढ़ते रहे। इसी पर पुलिस से टकराव हो गया। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता दफ्तर के गेट पर पहुंच गए और टोरंट दफ्तर पर ताला जड़ दिया। यह देख पुलिस ने सख्ती दिखाई। प्रदेश सचिव अमित सिंह ने आरोप लगाया है कि  पुलिस ने लात-घूंसों से मारा, जिलाध्यक्ष को महिला पुलिसकर्मियों ने धक्का दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

Police lathi-charge the congress leaders while protesting in agra
कांग्रेस की जिलाध्यक्ष को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बलवा, छेड़छाड़, मारपीट की धाराएं और महामारी एक्ट भी लगाया 

थाना हरीपर्वत में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें टोरंट पावर के दफ्तर में तालाबांदी, पुलिसकर्मियों से मारपीट, अभद्रता, बलवा, महामारी एक्ट, छेड़छाड़ सहित 15 धाराएं लगाई गईं हैं। पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन करने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police lathi-charge the congress leaders while protesting in agra
कांग्रेस के नेताओं ने टोरंट पावर के दफ्तर पर लगाया ताला - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के नेतृत्व में 70-80 लोगों ने टोरंट ऑफिस पर ताला लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल से अभद्रता की। पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और मारपीट की। उनके नेमप्लेट और बैज नोच लिए। इसमें एक महिला सिपाही को चोट आ गई। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए जिलाध्यक्ष सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि शाम को आठों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Police lathi-charge the congress leaders while protesting in agra
कांग्रेसी नेताओं को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाने से कोर्ट और फिर जेल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित निवासी महाटोली, जैतपुर, यशपाल चाहर निवासी लक्ष्मी नगर, सिकंदरा, बिलाल अहमद, सेक्टर चार, आवास विकास कॉलोनी, मथुरा प्रसाद निवासी सूसाई, ऊंचा गांव, सादाबाद, हाथरस, चंद्रमोहन पाराशर निवासी डिफेंस एस्टेट, बुंदू कटरा, अनुज शर्मा निवासी गुदड़ी मंसूर खां, मनीष धाकड़ निवासी सुभाष कॉलोनी, थाना नाई की मंडी, विष्णु शर्मा निवासी इंद्रपुरी, थाना न्यू आगरा को शाम को जेल भेज दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed