{"_id":"5ec130e677ed5f381a698761","slug":"police-caught-trucks-carrying-migrants-workers-amid-lockdown-in-kasganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: बंद ट्रकों में भूसे की तरह भरे मिले मजदूर, लापरवाही और लाचारी की डरावनी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: बंद ट्रकों में भूसे की तरह भरे मिले मजदूर, लापरवाही और लाचारी की डरावनी तस्वीरें
Mon, 18 May 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 May 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में भूसे की तरह भरे मिले मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रक व अन्य वाहनों में मजदूरों को लेकर जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके बावजूद वाहनों से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला थमा नहीं। कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को जब वाहनों की चेकिंग की, तो लाचारी और लापरवाही की ऐसी डरावनी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखकर अफसर तक दंग रह गए।
ट्रक में भूसे की तरह भरे थे मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में बंद ट्रक और कंटेनर में 150 से अधिक मजदूरों को ले जाया जा रहा था। जब पुलिस ने ट्रक व कंटेनर खुलवाए तो किसी की सांस फूल रही थी तो कोई गर्मी से बेहाल था। कई मजदूरों के पांव सूज गए थे। पुलिस ने सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग करवाकर उन्हें बसों से घर भेजा। तीन ट्रक व एक कंटेनर को सीज कर दिया। चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
डीसीएम से मजदूरों को नीचे उतारती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से मजदूरों को लेकर एक बंद कंटेनर बरेली की ओर जा रहा था। इसमें 67 मजदूर थे। इसके अलावा एक बंद ट्रक और दो पॉलिथीन से ढके ट्रक पुलिस ने चेक किए तो इनमें भी भूसे की तरह मजदूर भरे हुए थे। 150 से ज्यादा मजदूरों को पुलिस ने पास के बाग में ठहराया। भोजन का प्रबंध किया। बाद में उच्चाधिकारियों को सूचना देकर उनकी स्क्रीनिंग कराई। इसके अलावा 400 अन्य मजदूरों को बसों से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाग में लोगों को ठहराया
- फोटो : अमर उजाला
ट्रकों में भरे मजदूरों से जब पुलिस ने कोरोना संक्रमण से जान को खतरे की बात कही तो हरियाणा से आ रहे मजदूर हरपाल, श्याम सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से जान को जितना खतरा नहीं उससे ज्यादा भूख से जान को खतरा था। यदि संक्रमण से मरना ही है तो क्यों न घर जाकर अपनों के बीच ही मरें।
विज्ञापन
ट्रक में भूसे की तरह भरे मिले मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले, एडीएम अजय कुमार, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सदर ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी, सोरों कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह सहित कई अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। बाहर से आने वाले मजदूरों को रोका और शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार उन्हें गृह जनपद तक भेजा।