फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: रात में पेड़ पर चढ़ा युवक, पुलिस आई तो दी कूदने की धमकी, रेस्क्यू के दौरान टूटी टहनी और फिर...

Wed, 23 Nov 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
police brought down the young man by crane who climbed the tree at night in agra
पुलिस ने क्रेन की मदद से युवक को नीचे उतारा - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सदर क्षेत्र में रोहता नहर चौराहे पर मंगलवार रात को एक युवक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची तो युवक पेड़ के सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच गया। पुलिस के नीचे उतरने की कहने पर कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद ली। पेड़ पर चढ़े युवक को उतारने के लिए क्रेन को भी बुलाया गया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवक को उतार लिया गया।



पुलिस ने बताया कि युवक जगदीश है। वह 40 साल का है। मध्य प्रदेश के सेवर का रहने वाला है। मंगलवार रात को वह रोहता नहर के पास घूम रहा था। रात आठ बजे वो एक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। कुछ लोगों ने उसे देखा तो नीचे आने के लिए कहा। मगर, वो तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस पहुंच गई।

police brought down the young man by crane who climbed the tree at night in agra
युवक को उतारने के लिए पेड़ पर चढ़ा पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने युवक को नीचे आने के लिए कहा तो कूदने की धमकी देने लगा। इस पर पुलिसकर्मी उसे समझाने लगे। मगर, वो नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ। कुछ ही देर में पीपल के पेड़ के सबसे ऊपर की टहनी पर पहुंच गया।
police brought down the young man by crane who climbed the tree at night in agra
पेड़ पर उलटा लटका युवक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक क्रेन को बुलाया। रस्सी की सहायता से एक युवक को पेड़ की तरफ ले जाया गया। वहीं पेड़ की टहनी पकड़कर भी दो लोग ऊपर की तरफ जाने लगे। इसी बीच जगदीश जिस टहनी पर बैठा था, वो टूट गई। वह नीचे की तरफ आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police brought down the young man by crane who climbed the tree at night in agra
युवक को नीचे उतारते लोग - फोटो : अमर उजाला
गनीमत रही कि दूसरी टहनी पर अटक गया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे रात 10:30 बजे पेड़ से नीचे उतार लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। 
विज्ञापन
police brought down the young man by crane who climbed the tree at night in agra
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद नीते उतारा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
बुंदू कटरा चौकी प्रभारी का कहना था कि युवक के परिजन के बारे में पता किया जा रहा है। वह मजदूरी के लिए यहां आने की बात कह रहा है। हालांकि वह ठीक से जवाब नहीं दे पा रहा है। उसके परिजन आने पर सही जानकारी हो पाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed