{"_id":"63304dfd0293ba6cef5b6c11","slug":"police-arrested-step-brother-in-case-of-murder-of-youth-in-firozabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Firozabad: युवक की निर्मम हत्या के मामले में खुलासे के नजदीक पुलिस, सौतेला भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: युवक की निर्मम हत्या के मामले में खुलासे के नजदीक पुलिस, सौतेला भाई गिरफ्तार
Sun, 25 Sep 2022 06:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Firozabad Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के थाना जसराना केगांव मिलावली में शनिवार सुबह लाखन सिंह का शव घर में खून से लथपथ पड़ा मिला था। पड़ोस की महिला किसी काम से जब उसे बुलाने पहुंची तो घटना की जानकारी हो सकी। लाखन सिंह का विवाह नहीं हुआ था, वह घर में अकेला रहता था। इस मामले में ग्रामीणों द्वारा बताई गई कहानी के आधार पर शक की सुई लाखन सिंह के सौतेले भाई की ओर घूमीं, जिसके बाद बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सर्विलांस की मदद से दी गई दबिश के चलते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई है, जहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस इस हत्याकांड में खुलासे के बेहद नजदीक है। जल्द ही पुलिस घटना से पर्दाफाश करेगी।
मृतक के घर में जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच रविवार को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को दबोचने के लिए दबिश दी, जिसमें वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
साक्ष्य जुटाती फोरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि लाखन सिंह के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह अपने घर में अकेला रहता था। लाखन सिंह के पिता के पास दस बीघा जमीन थी। पिता की मौत के बाद लाखन सिंह, सौतेले भाई सूरतराम और मां मुन्नी देवी के नाम जमीन दर्ज हो गई। सूरतराम ने मां के साथ खुद की जमीन को बेच लिया था। अब उसकी नजर बड़े भाई की जमीन पर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लाखन सिंह का विवाह नहीं हुआ था जबकि सूरतराम पत्नी के साथ बाहर रहता है। सूरतराम अपने भाई की जमीन को बेचने का प्रयास कर रहा था। एक वर्ष पूर्व फर्जी तरीके से लाखन सिंह के आधार कार्ड पर खुद का फोटो लगाकर जमीन को बेचने का प्रयास किया। मामला खुलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। पत्नी के साथ बाहर रह रहा सूरतराम दो दिन पहले ही गांव में आया था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला