फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अच्छी खबर: पालीवाल पार्क में पंचतत्व पाथवे पर करिए योगा, जल्द मिलेगी सुविधा, ये है खासियत

Thu, 10 Dec 2020 12:58 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 10 Dec 2020 12:58 PM IST
सार

  • चारों ओर औषधीय पौधो से की जाएगी हरियाली विकसित
  • 90 लाख रुपये का प्रोजेक्ट है एडीए का

विज्ञापन
People Will Do Yoga On Panchatatva Pathway In Paliwal Park
पालीवाल पार्क - फोटो : अमर उजाला
पालीवाल पार्क में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) योग हट और पंचतत्व पाथवे बना रहा है। बजरी, पानी, मिट्टी, लकड़ी और क्रिस्टल पत्थर से पाथवे बनेगा। मंडल में यह पहला पार्क होगा, जिसमें पंचतत्व पाथेव होगा। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मार्च तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। 

 
People Will Do Yoga On Panchatatva Pathway In Paliwal Park
पालीवाल पार्क में कार्य करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
पालीवाल पार्क के मध्य में योग हट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह 90 लाख रुपये की योजना है। इसमें पांच खंभों पर छतरी बनेगी। चारो ओर बजरी, पानी, मिट्टी, लकड़ी और क्रिस्टल पत्थर का पाथवे बनेगा, जिस पर लोग घूमेंगे। इससे लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ मिलेगा। योग हट में औषधीय पौधे लगाकर और ज्यादा हरियाली विकसित की जाएगी। इसमें 80 से अधिक लोग बैठकर योग कर सकते हैं। उद्यान अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि एडीए की योजना है, योग हट बनने से पार्क की सुंदरता बढ़ेगी, योग करने वालों को विशेष सुविधा मिलेगी।
People Will Do Yoga On Panchatatva Pathway In Paliwal Park
पालीवाल पार्क में कार्य करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
मार्च में पूरी होने की उम्मीद
90 लाख रुपये की योजना है, इससे पालीवाल पार्क में योग हट और पंचतत्व पाथवे बनाने का कार्य शुरू होगा। अपने आप में यह पहला पार्क होगा, जिसमें पंचतत्व पाथवे है। मार्च में इसके पूरा होने की उम्मीद है।  - पंकज शर्मा, अधिशासी अभियंता, एडीए 
विज्ञापन
विज्ञापन
People Will Do Yoga On Panchatatva Pathway In Paliwal Park
पालीवाल पार्क - फोटो : अमर उजाला
पुराने पाथवे को नए सिरे से बनाया जा रहा
पार्क के चारों ओर बने हुए पाथवे को नए सिरे से बनाया जा रहा है। इसकी टाइल्स टूटी हुई थी और कई जगह धंस भी गई थी, इससे यहां घूमने आने वाले लोगों को परेशानी होती थी, कई गिरकर चुटैल भी हो गए थे। ऐसे में यहां पर लाल पत्थर से नया पाथवे बनाने का कार्य चल रहा है। 
 
विज्ञापन
People Will Do Yoga On Panchatatva Pathway In Paliwal Park
पालीवाल पार्क मॉडल का फोटो - फोटो : अमर उजाला
20 से अधिक लगेंगे डस्टबिन
पार्क में शौचालय की कमी है। इसके लिए एडीए पार्क में महिला-पुरुषों के लिए शौचालय ब्लाक बनाएगा। इससे यहां घूमने आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो। इसमें 20 से अधिक डस्टबिन भी लगाए जाएंगे, जिससे गंदगी और कचरे को इसमें लोग इकट्ठा कर सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed