{"_id":"5f08a14e5abce22e2d6350ff","slug":"people-shopping-for-lockdown-grocery-store-croud-in-market","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़े लोग, दो दिन के लिए सामान किया स्टॉक, टूटे सभी नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़े लोग, दो दिन के लिए सामान किया स्टॉक, टूटे सभी नियम
Sat, 11 Jul 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:13 AM IST
सार
- किराने की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़
- लोगों ने दो दिन के लिए सब्जियां भी लेकर रखीं
विज्ञापन
मोतीगंज में सामान खरीदने उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 घंटे का लॉकडाउन लागू होने से पहले बाजारों में दिन भर भीड़ उमड़ी। किराने की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोगों में यह भी आशंका थी कि लॉकडाउन को बढ़ा न दिया जाए, इसलिए 15-20 दिन का सामान खरीदकर ले जा रहे थे। सब्जियां भी कई दिन के लिए खरीदी गईं। इस दौरान बाजारों में सामाजिक दूरी खत्म ही रही। कई लोग मास्क भी नहीं लगाए थे।
लॉकडाउन से पहले बाजारों में दिन भर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रावतपाड़ा : सुबह नौ बजे ही पहुंच गए लोग
बाजार दस बजे खुला। लोग नौ बजे से आने शुरु हो गए थे। हर कोई जल्दी से सामान लेकर जाना चाहता था। शाम तक भीड़ लगी रही। दोपहर दो बजे पुलिस आई और लोगों को चेतावनी दी कि कार्रवाई हो सकती है।
बाजार दस बजे खुला। लोग नौ बजे से आने शुरु हो गए थे। हर कोई जल्दी से सामान लेकर जाना चाहता था। शाम तक भीड़ लगी रही। दोपहर दो बजे पुलिस आई और लोगों को चेतावनी दी कि कार्रवाई हो सकती है।
लॉकडाउन लागू होने से पहले बाजारों में दिन भर भीड़ उमड़ी
- फोटो : अमर उजाला
एक महीने का सामान खरीद लिया
इस बार हमने रोजमर्रा के काम आने वाला कोई भी सामान नहीं छोड़ा। रावतपाड़ा से खरीदारी की। अगर लॉक डाउन एक महीने भी हो जाये तो अहम चीजों की दिक्कत ना हो। पिछली बार 14 दिन का लॉकडाउन हुआ था लेकिन यह बढ़कर तीन महीने तक चला -टीना चावला, कृष्णा कॉलोनी।

दुकानों पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पीपलमंडी : भीड़ जुटने पर पहुंची पुलिस
सुबह से लोगों की भीड़ लग गई। चौकी पुलिस तक सूचना पहुंची। इस पर 11 बजे और फिर शाम को तीन बजे पुलिस ने पहुंचकर लोगों को माइक से चेतावनी दी।
सुबह से लोगों की भीड़ लग गई। चौकी पुलिस तक सूचना पहुंची। इस पर 11 बजे और फिर शाम को तीन बजे पुलिस ने पहुंचकर लोगों को माइक से चेतावनी दी।
विज्ञापन
दुकानों पर सामान खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से शाम तक दुकानदारों को फुर्सत नहीं मिली। ऑड ईवन के कारण एक तरफ का ही बाजार खुला था। यहां भी लोग घर की जरूरतों का सामान ही ज्यादा खरीद रहे थे। लोगों ने मिल्क पाउडर, ठंडाई, शरबत और आइसक्रीम बनाने जैसी चीजों का अतिरिक्त स्टॉक खरीदा। उनके मन में शायद यह था कि लॉकडाउन बढ़ सकता है - धीरज कुमार, दुकानदार, पीपल मंडी।