{"_id":"6a8c44351ed53dc26d0d6691","slug":"auto-driver-dies-of-electrocution-in-agra-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर घर आए युवक के साथ दर्दनाक हादसा: तिरपाल डालते समय लगा करंट, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर घर आए युवक के साथ दर्दनाक हादसा: तिरपाल डालते समय लगा करंट, माैके पर ही माैत; परिवार में मचा कोहराम
Mon, 24 Aug 2026 06:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:46 PM IST
सार
त्योहर पर दिल्ली से घर आए ऑटो चालक दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर तिरपाल डाल रहे थे। इसी दौरान दीवार के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। उनकी माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो और परिवार में मची चीखपुकार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद कस्बे के सारंगपुर रोड स्थित अर्जुन नगर में सोमवार दोपहर दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर तिरपाल डालते समय 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजन के मुताबिक सारंगपुर रोड स्थित अर्जुन नगर निवासी रामबाबू (42) पुत्र नाहर सिंह दिल्ली में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार शाम त्योहार के चलते वह बच्चों के साथ दिल्ली से घर लौटे थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह घर पर दीवार के सहारे सीढ़ी लगाकर तिरपाल डाल रहे थे। इसी दौरान दीवार के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गए।

करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर सीढ़ी से नीचे गिर गए। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रामबाबू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें पुत्री रवि (18), रेनू (14) और पुत्र रामअवतार (10) हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं एसडीओ फतेहाबाद गौरव राजपूत ने बताया कि प्रथम दृष्टया घर में काम करते समय केबल के करंट की चपेट में आने से हादसा होना बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा
रही है।