फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband and wife talk on phone after kidney transplant for first time at SN medical college Agra

VIDEO: 'आप ठीक तो हैं', किडनी देने के बाद पहली बार देखा पति का मुस्कुराता चेहरा, फोन पर मीना के छलक पड़े आंसू

Mon, 24 Aug 2026 08:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 24 Aug 2026 08:12 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। पत्नी ने अपने पति को किडनी दान की है। सर्जरी के बाद पति और पत्नी दोनों अलग-अलग वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार को चिकित्सकों ने पति-पत्नी की फोन पर वीडियोकॉल कर बात कराई। इसमें एक-दूसरे का हाल जाना।

विज्ञापन
Husband and wife talk on phone after kidney transplant for first time at SN medical college Agra
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पत्नी ने पति से फोन पर की बात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किडनी दी है, जाने कैसे होंगे। इसी पसोपेश में मीना के तीन दिन गुजरे। सोमवार को डॉक्टरों ने वीडियोकॉल पर पति का मुस्कुराता चेहरा देखा...ठीक तो हैं आप। इतना कहते ही मीना की आंखें छलक पड़ी। दो मिनट तक बात कर मीना को तसल्ली हुई। उन्होंने प्रभु और डॉक्टरों का आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन


हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी महेंद्र कुशवाहा की 22 अगस्त को किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। इनको पत्नी मीना कुशवाहा ने किडनी दान की। इसके बाद से दोनों ही एसएन के आइसोलेट वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार को चिकित्सकों ने पति-पत्नी की फोन पर वीडियोकॉल कर बात कराई। इसमें एक-दूसरे का हाल जाना। इनके पिता पप्पू सिंह ने भी बेटे से बात की है और बताया कि उसकी हालत ठीक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि मरीज की किडनी समेत अन्य जांच कराई हैं, सभी ठीक आई हैं। यूरिन भी बनने लगा है। तरल भोजन भी दिया गया है। मरीज बैठने भी लगा है। दो सप्ताह बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

अगले महीने आएगी एसजीपीजीआई की टीम
किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 12 मरीज पंजीकृत हैं। इनमें से अगले चरण में दो मरीजों की एक बार में ही ट्रांसप्लांट कराया जाएगा। राजाखेड़ा के दीपक (32) का किडनी ट्रांसप्लांट होगा। इसको इनके पिता राजवीर सिंह किडनी देंगे। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि दो मरीजों की चिकित्सकीय फाइल तैयार करने के बाद टीम को बुलाया जाएगा। टीम सितंबर के अंतिम सप्ताह में आएगी। इस बार दो मरीजों का ट्रांसप्लांट कराया जाएगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed