उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल जुड़कर नए सिविल एंक्लेव का शिलान्यास किया। दुनियाभर में ताजमहल के लिए मशहूर आगरा में नए सिविल एंक्लेव से हवाई सफर को नई उड़ान मिलेगी। पर्यटन और व्यापार को भी पंख लगेंगे। लंबे समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही 579 करोड़ से बनने वाले नए सिविल एंक्लेव का शिलान्यास किया, पर्यटन कारोबारी, उद्यमियों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई।
{"_id":"67154769c54356fb92089c65","slug":"people-including-businessmen-happy-with-agra-getting-airport-now-they-are-waiting-for-stadium-and-barrage-2024-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने किया शिलान्यास: हवाई सफर से पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई उड़ान, अब स्टेडियम और बैराज का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने किया शिलान्यास: हवाई सफर से पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई उड़ान, अब स्टेडियम और बैराज का इंतजार
Mon, 21 Oct 2024 12:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने नए सिविल एंक्लेव का शिलान्यास किया
- फोटो : संवाद
आगरा में ऐसा दिखेगा एयर पोर्ट
- फोटो : संवाद
सपने सच होने जैसा
हुत भागदौड़ करनी पड़ी। 12 साल इंतजार किया है। मेरे लिए यह सपने सच होने जैसा है। सिविल एंक्लेव के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर 7000 लोगों से हस्ताक्षर कराए थे। - राजीव तिवारी, अध्यक्ष, कन्फडरेशन ऑफ टूरिज्म एसोसिएशंसपर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सिविल एंक्लेव के लिए सरकारों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों तक संपर्क किया। अब यह काम हो सका है। बहुत खुशी हो रही है। आगरा के पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। - प्रह्लाद अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर
पीएम नरेंद्र मोदी ने नए सिविल एंक्लेव का शिलान्यास किया
- फोटो : संवाद
आज खुशी का दिन
मेरे लिए आज खुशी का दिन है। 2016 में सिविल एंक्लेव एयरफोर्स स्टेशन से बाहर लाने की मुहिम शुरू की, अब मूर्तरूप मिला। फल, फूल, सब्जी एक कोने से दूसरे कोने तक भेजे जा सकते हैं। - अनिल शर्मा, सचिव, सिविल सोसाइटी ऑफ आगराव्यापार के लिए संजीवनी
उद्योग व व्यापार के लिए सिविल एंक्लेव संजीवनी बनेगा। हस्तशिल्प, जूता व अन्य क्षेत्रों में माल ढुलाई बढ़ेगी। उद्योग जगत में खुशी की लहर है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नई राहें खुलेंगी। - अतुल गुप्ता, अध्यक्ष, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में ऐसा दिखेगा एयर पोर्ट
- फोटो : संवाद
एयरपोर्ट मिला... स्टेडियम और बैराज का इंतजार
आगरा को सिविल एयरपोर्ट मिल गया। अब स्टेडियम और बैराज का इंतजार है। जल्द अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम बने। यमुना नदी पर बैराज बने। यह दर्द रविवार को शिलान्यास स्थल पर झलका। सिविल एंक्लेव शिलान्यास समारोह में जनप्रतिनिधियों ने स्टेडियम और बैराज बनाने की मांग उठाई।विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने पर दो मांगें रखी थीं। एक पूरी हो गई। दूसरी बैराज की मांग है। आगरा में यमुना नदी पर बैराज बनने से जल संकट हल हो जाएगा। भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी बैराज की मांग मंच से उठाई। फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि सिविल एंक्लेव निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। जिन लोगों ने अपनी जमीन दी है, उन्हें रोजगार में वरीयता दी जाए।
विज्ञापन
सिविल एंक्लेव के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल सहित विधायक व अन्य
- फोटो : संवाद
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आगरा हवाई अड्डा 90 साल पुराना है। नया सिविल एंक्लेव आगरा का जेवर बनेगा। राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, छोटे लाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह, मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी भी मौजूद रहे।