फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताज महोत्सवः सूफी गीतों पर झूमे संगीत के दीवाने, मशहूर प्लेबैक सिंगर हर्षदीप कौर ने बिखेरा रूहानी आवाज का जादू

Thu, 02 Mar 2023 08:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 08:18 AM IST
विज्ञापन
People danced with Sufi songs of famous playback singer Harshdeep Kaur in Taj Mahotsav at Agra
प्रस्तुति देतीं सिंगर हर्षदीप कौर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में ताज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बुधवार की रात सूफी गीतों के नाम रही। यहां मशहूर प्लेबैक सिंगर हर्षदीप कौर ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। लोग उनके गीतों पर जमकर झूमें। महोत्सव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
People danced with Sufi songs of famous playback singer Harshdeep Kaur in Taj Mahotsav at Agra
शिल्पग्राम मुक्ताकाशीय मंच में मशहूर प्लेबैक सिंगर हर्षदीप कौर - फोटो : अमर उजाला
ताज महोत्सव में शिल्पग्राम मुक्ताकाशीय मंच में मशहूर प्लेबैक सिंगर हर्षदीप कौर के सूफी गीतों पर संगीत के दीवाने देर रात तक झूमते रहे। रात 9 बजे होने वाली उनकी प्रस्तुति 10:30 शुरू हो सकी। पहले हर्षदीप ने बॉलीवुड फिल्मों के गाने, जो तेरी खातिर तड़पे पहले से ही क्या उसे तड़पाना... जालिमा गाकर युवाओं में जोश भरा। 
People danced with Sufi songs of famous playback singer Harshdeep Kaur in Taj Mahotsav at Agra
प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे - फोटो : अमर उजाला
फिर गुलजार का लिखा गीत- उंगली पकड़कर तूने चलना सिखाया था ना, दहलीज ऊंची है पार करा देना... गया। इसके बाद केसरिया तेरा इश्क है पिया... और फिर देर रात सूफी अंदाज में आज दिन चढ़ेया... फिर कबीरा फिल्म का ओ कैसी तेरी खुदगर्जी गया.. तो श्रोता झूम उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
People danced with Sufi songs of famous playback singer Harshdeep Kaur in Taj Mahotsav at Agra
ताज महोत्सव - फोटो : Amar Ujala
इसके बाद उन्होंने रेशमा का मशहूर गीत टूटे जमाने तेरे हाथ निगोड़े जिनसे दिलों के तूने शीशे तोड़े... लंबी जुदाई गाया तो शिल्पग्राम की रात मदहोश हो उठी। बॉलीवुड गीतों से सजी इस शाम का संचालन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गजल गायक सुधीर नारायण ने किया। रात 12 बजे तक प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
People danced with Sufi songs of famous playback singer Harshdeep Kaur in Taj Mahotsav at Agra
गीतों पर जमकर थिरके श्रोता - फोटो : अमर उजाला
ताज महोत्सव ते अंतिम दिन शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुईं। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सूफी गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। बीती रात बॉलीवुड व सूफी गीतों से सजी रही। कार्यक्रम समाप्त होने तक श्रोता हिले नहीं। वह गीतों पर झूमते रहे।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed