फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Payal Rohatgi Marriage: ताजनगरी में रेसलर संग्राम सिंह संग सात फेरे लेंगी अभिनेत्री पायल रोहतगी, शादी की रस्में शुरू

Sat, 09 Jul 2022 04:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 04:02 PM IST
विज्ञापन
Payal Rohatgi and Sangram Singh to get married in Agra today
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : insta

रेसलर संग्राम सिंह और फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी आज ताजनगरी में शादी करने जा रहे हैं। होटल जेपी पैलेस में विवाह समारोह है। शनिवार दोपहर से उनकी शादी की रस्में शुरू हो गईं। शाम को बरात चढ़ेगी। इससे पूर्व शुक्रवार को पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह ने शमसाबाद मार्ग स्थित प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद अभिनेत्री पायल रोहतगी ने सभी से शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन की खूबसूरत यात्रा की नई शुरुआत है। छह जुलाई को हुई मेहंदी रस्म में परिवार और खास मित्रों ने हॉलीवुड, पंजाबी और बॉलीवुड गानों पर जमकर धमाल मचाया था। पायल और संग्राम सिंह के अनुसार, उन्होंने ताजनगरी में शादी का निर्णय पहले ही ले लिया था। ताज के साए में जीवन का यह सुनहरा सफर दोनों के लिए यादगार रहेगा।

Payal Rohatgi and Sangram Singh to get married in Agra today
पायल और संग्राम ने राजेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा - फोटो : अमर उजाला
पायल रोहतगी ने राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा है, "हमारे जीवन की इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत ! आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है।
Payal Rohatgi and Sangram Singh to get married in Agra today
पायल रोहतगी - फोटो : instagram
राजेश्वर मंदिर में पूजा के दौरान पायल रोहतगी महरून रंग का लहंगा पहनी थीं तो संग्राम क्रीम कुर्ते में थे। पायल ने सोशल मीडिया पर मेहंदी रस्म की तस्वीरें भी शेयर की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Rohatgi and Sangram Singh to get married in Agra today
होटल जेपी पैलेस में है शादी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में 50 अतिथियों के आने की बात कही जा रही है। होटल जेपी पैलेस के वाइस प्रेसीडेंट (ऑपरेशन) हरी सुकुमार ने बताया कि होटल में 20 कमरे परिवार और खास मित्रों के लिए बुक कराए गए हैं। 
विज्ञापन
Payal Rohatgi and Sangram Singh to get married in Agra today
पायल रोहतगी की मेहंदी की रस्म - फोटो : instagram
होटल जेपी पैलेस में ही हल्दी और संगीत की रस्म होगी। संग्राम सिंह की बरात में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की झांकी होगी। आगरा का मशहूर सुधीर बैंड बरात में धुन बजाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed