फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeKoronaSe अगर बीमार हैं और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन की अभिलाषा है तो फिलहाल त्याग दें

Tue, 17 Mar 2020 03:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 17 Mar 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Patients Not Come In Shri Krishna Janmasthan and Dwarkadheesh Temple Management Appealed To Devoteed
श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में स्थापित श्रीकृष्ण का विग्रह - फोटो : अमर उजाला
अगर आप बीमार हैं और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन की अभिलाषा है तो फिलहाल उसे त्याग दीजिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर प्रबंधन ऐसे भक्तों से अपील कर रहा है कि बीमार होने की स्थिति में दर्शन के लिए मत आइए। कोरोना वायरस को लेकर बैनरों के माध्यम से सतर्कता बरतने का संदेश दिया जा रहा है। 

 
Patients Not Come In Shri Krishna Janmasthan and Dwarkadheesh Temple Management Appealed To Devoteed
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कोरोना वायरस को लेकर दिन प्रतिदिन स्थितियां गंभीर होती जा रही हैं। सरकार लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रही है। लोगों से अधिक संख्या में किसी एक स्थान पर एकत्रित न होने की अपील भी की जा रही है। 
Patients Not Come In Shri Krishna Janmasthan and Dwarkadheesh Temple Management Appealed To Devoteed
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ऐसी स्थिति में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के प्रमुख मंदिर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और मंदिर द्वारिकाधीश प्रबंधन ने बीमार श्रद्धालुओं से दर्शन के लिए मंदिर न आने की अपील की है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की ओर से तो होली के दरम्यान भी जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित श्रद्धालुओं से लठामार होली के आयोजन में न आने की अपील की थी। एक बार फिर यही अपील मंदिर प्रबंधन ने जनस्वास्थ्य को देखते हुए की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Patients Not Come In Shri Krishna Janmasthan and Dwarkadheesh Temple Management Appealed To Devoteed
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में बैनर लगाए जा रहे हैं, जिसमें कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों की जानकारी देंगे। इसके अलावा मंदिर में किसी भी प्रकार से अस्वस्थ लोगों से फिलहाल दर्शन के लिए न आने की अपील भी की जा रही है। कपिल शर्मा, सचिव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, मथुरा
विज्ञापन
Patients Not Come In Shri Krishna Janmasthan and Dwarkadheesh Temple Management Appealed To Devoteed
मंदिर श्रीद्वारिकाधीश - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान माहौल को देखते हुए ऐसे भक्तों से दर्शन के लिए मंदिर न आने की अपील की जा रही है जो बीमारी से ग्रसित हैं। स्वस्थ होने पर वे ठाकुर जी के दर्शन के लिए आ सकते हैं। यह उनके और अन्य श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा। - राकेश तिवारी, विधि एवं मीडिया प्रभारी, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, मथुरा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed