फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा की सड़कों पर अभिभावकों ने मांगी भीख, छात्रों के नाम काटे जाने पर जताया विरोध

Fri, 17 Jul 2020 01:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jul 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Parents protest in unique style and demand to waive school fees in agra
अभिभावकों ने भीख मांगकर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
आगरा में प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएशन (पापा) के सदस्य अभिभावकों ने गुरुवार को निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। अभिभावकों शहर के सूरसदन, हरीपर्वत, सेंट जोंस और राजामंडी चौराहे पर स्कूलों के लिए प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगी। 
Parents protest in unique style and demand to waive school fees in agra
प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
अभिभावकों का आरोप है कि जिन विद्यार्थियों के लॉकडाउन के दौरान की फीस बाकी है, स्कूलों ने उनके नाम काटने शुरू कर दिए हैं, ऑनलाइन कक्षाओं से उन्हें वंचित किया जा रहा है।
Parents protest in unique style and demand to waive school fees in agra
चौराहे पर भीख मांगकर प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
अभिभावक संघ के सदस्यों का कहना है कि सरकार और प्रशासन फीस माफी की मांग पर विचार नहीं कर रहा है। अभिभावक स्कूलों के रवैये से परेशान हैं। इसी कड़ी में चौराहों पर अभिभावकों ने सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए स्कूलों के लिए भीख मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Parents protest in unique style and demand to waive school fees in agra
भीख मांगकर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक सरीन ने बताया कि आगरा के कई स्कूलों ने ऑनलाइन शिक्षा से बच्चों के नाम काट दिए हैं। जिला प्रशासन को साक्ष्य दिया जा रहा है, पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा।  
विज्ञापन
Parents protest in unique style and demand to waive school fees in agra
अभिभावकों ने भीख मांगकर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
संस्था के सदस्यों का कहना है कि मिली हुई भीख की राशि एकत्रित करके जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। विरोध प्रदर्शन में मनोज शर्मा, अरुण मिश्रा, दीपक वर्मा, दिनेश शर्मा, जितेंद्र मंगल, अनुराग चतुर्वेदी, मनोज गोयल, नरेश खिरवार, प्रवीण दीक्षित, प्रवीण सक्सेना, आदि शामिल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed