फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव: रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमाएं सील, कल बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, तस्वीरें

Wed, 14 Apr 2021 12:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Apr 2021 12:29 PM IST
सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने शमसाबाद में मतदान केंद्रों का सत्यापन किया। मतदाताओं के लिए बूथों पर पेयजल, सफाई, शौचालय व कोविड हेल्प डेस्क के इंतजाम परखे।

विज्ञापन
Panchayat Chunav In Agra District At 15 April Polling Party Released
पंचायत चुनाव 2021: पोलिंग पार्टी रवाना होने से पहले मतदान का सामान लेतीं हुईं - फोटो : अमर उजाला
गांवों में प्रचार का शोर खत्म हो गया। बुधवार सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। गुरुवार सुबह सात बजे से आगरा जनपद में मतदान शुरू हो जाएगा। बुधवार सुबह जनपद के तमाम ब्लॉकों पर मतगणना का सामान लेने के लिए कर्मी पहुंचे। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह व एसएसपी मुनिराज ने शमसाबाद में मतदान केंद्रों का सत्यापन किया। मतदाताओं के लिए बूथों पर पेयजल, सफाई, शौचालय व कोविड हेल्प डेस्क के इंतजाम परखे। ब्लॉक स्तर पर 15 मतगणना स्थल बनाएं हैं। यहीं स्ट्रांग रूम हैं। जिनमें मतपेटियां रखी जाएंगी। यहीं से पोलिंग पार्टियां भी रवाना हुई। इसके लिए मंगलवार को रवानगी स्थलों पर मतदान सामग्री, पेटियां आदि पहुंचा दी गई थी। एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि 15 अप्रैल को सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
Panchayat Chunav In Agra District At 15 April Polling Party Released
पुलिस ने सील की सीमा - फोटो : अमर उजाला
सील हुईं राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमाएं
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार से राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़ी सीमाएं सील कर दी गईं। एसडीएम बाह अब्दुल बासित ने बताया कि राजाखेडा (धौलपुर) की सीमा को मंसुखपुरा में, मध्य प्रदेश के मुरैना की सीमा उसैद घाट और नंदगवां घाट पर सील की गई है। इटावा से जुड़ी सीमा कोरथ, कचौराघाट, पारना और फिरोजाबाद से जुड़ी नौरंगीघाट, कमतरी घाट पर बैरियर लगाकर आवागमन रोका जाएगा।
 
Panchayat Chunav In Agra District At 15 April Polling Party Released
पंचायत चुनाव के मद्देनजर सीमा सील होने के बाद चंबल से निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
चंबल से पैदल आवागमन बना चुनौती
मध्यप्रदेश की सीमा पर चंबल का घटा जलस्तर लोगों के आवागमन रोकने में पुलिस के लिए चुनौती है। घुटने तक पानी होने के कारण लोग पैदल ही नदी पार कर रहे हैं। ऐसे में नदी के रास्ते से अवैध शराब और हथियारों को आने से रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि पुलिस अफसर का दावा है कि बीहड़ के रास्ते चिह्नित कर निगरानी की जा रही है। एसडीएम बाह अब्दुल बासित ने बताया कि सीमाएं सील रहेंगी। बीहड़ के रास्तों पर पुलिस की नजर रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat Chunav In Agra District At 15 April Polling Party Released
पंचायत चुनाव के लिए मतगणना का सामान ले जाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में गुरुवार को 31 थाना क्षेत्र में मतदान होगा। इसको लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन में बैठक हुई। एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी नवीन अरोड़ा और एसएसपी मुनिराज ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। सुपर जोन और जोन बनाए गए हैं। थाना स्तर पर चार मोबाइल टीम रहेंगी। बूथों से 200 मीटर पहले वाहनों को रोक दिया जाएगा। बूथ पर मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशियों के बस्ते बूथ से सौ मीटर दूर होंगे। आईजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। थाना स्तर पर चार मोबाइल टीम बनाई गई हैं। इनमें एक एसएचओ, दूसरी क्लस्टर, तीसरी थाना की रिजर्व सहित चार होंगी। यह अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगी। इनमें पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। 31 थाना क्षेत्र में चुनाव हो रहा है। एडीएम और एएसपी को सुपर जोन का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सीएपीएफ रहेगी। 15 जोन बनाए गए हैं। इनमें सीओ और एसडीएम की ड्यूटी रहेगी। इनके साथ भी फोर्स रहेगी। अधिकारी भ्रमणशील रहेंगे। पांच कंपनी पीएसी और एक कंपनी सीएपीएफ की ड्यूटी लगाई गई है। 
 
विज्ञापन
Panchayat Chunav In Agra District At 15 April Polling Party Released
मतदान के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी - फोटो : अमर उजाला
शिक्षिकाओं के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था की
पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। परिषदीय स्कूलों की शिक्षिकाओं की ड्यूटी भी पोलिंग पार्टी में लगी है। जिन शिक्षिकाओं की ड्यूटी बाह, पिनाहट व जैतपुर कलां ब्लाक में लगी है, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की ओर से उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था बाह तहसील मुख्यालय पर स्थित माथुर वैश्य, धर्मशाला, केनरा बैंक के पास की गई है। यूटा के जिलाध्यक्ष केशव दीक्षित ने बताया कि रात्रि विश्राम शिविर में यूटा के जिम्मेदार पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और उन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें महिला पदाधिकारी शामिल हैं। यूटा के जिलामंत्री राजीव वर्मा के मुताबिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राठौर की पहल पर 300 से अधिक शिक्षिकाओं को ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। जिनके बच्चे छोटे हैं, पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लग गई थी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर शिक्षिकाओं को राहत मिली है।   

यूपी पंचायत चुनाव:  200 मीटर पहले ही रोक दिए जाएंगे वाहन, मोबाइल पर प्रतिबंध
यादों के झरोखे: समूह में गाने गाती हुई डालने जातीं थीं वोट, किस्से-कहानियां सुनाते हुए होता था प्रचार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed