{"_id":"6a89111d2d96c9dc7f04ca10","slug":"open-drains-near-taj-mahal-mar-agra-s-tourism-image-2026-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: सीवर का पानी, नालों से आती दुर्गंध और दूर से झांकता ताज; विश्व में धूमिल हो रही आगरा की छवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: सीवर का पानी, नालों से आती दुर्गंध और दूर से झांकता ताज; विश्व में धूमिल हो रही आगरा की छवि
Sat, 22 Aug 2026 08:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:31 AM IST
सार
ताजमहल के आसपास खुले और गंदगी से भरे नाले देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के अनुभव को खराब कर रहे हैं और आगरा की छवि पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पूर्वी गेट, राजनगर और ताजगंज के नालों में सिल्ट, कचरा और दुर्गंध की समस्या है, जिन्हें ढकने और भूमिगत करने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
ताज की खूबसूरती पर खुले नालों का दाग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ मुहब्बत की निशानी ताजमहल और इसके आसपास सिल्ट, कचरे और दुर्गंध से भरे खुले नाले। दुनियाभर से ताज की एक झलक पाने के लिए आगरा आने वाले लाखों सैलानी ताजमहल की खूबसूरती पर बदनुमा दाग लगा रहे खुले नालों को देखकर हैरत में पड़ जाते हैं।
पूर्वी गेट नाला : आठ फीट तक गहरा और तीन किमी. लंबा ये नाला खुला पड़ा है। दशहरा घाट के पास इस नाले के नजदीक हवेली आगा खां है जहां से सैलानी ताज की तस्वीर लेते हुए इस नाले की गंदगी भी कैद करते हैं।
राजनगर नाला : 12 फीट तक गहरा, ढाई किमी. लंबा ये नाला भी खुला है। सिल्ट, कतरन, प्लास्टिक कचरे से भरे नाले की दीवारें टूट चुकी हैं। हजारों लोग इसके किनारे से निकलते हैं। ढकने से पहले इसकी मरम्मत जरूरी है।
ताजगंज नाला : 1200 मीटर लंबे और करीब सात फीट गहराई वाला यह नाला ताजगंज के चारों कटरों और बाजार के अंदर से निकलता है। हाल में ही कई जगह धंस चुका है और इसके किनारे हजारों लोग रहते हैं।
राजनगर नाला : 12 फीट तक गहरा, ढाई किमी. लंबा ये नाला भी खुला है। सिल्ट, कतरन, प्लास्टिक कचरे से भरे नाले की दीवारें टूट चुकी हैं। हजारों लोग इसके किनारे से निकलते हैं। ढकने से पहले इसकी मरम्मत जरूरी है।
ताजगंज नाला : 1200 मीटर लंबे और करीब सात फीट गहराई वाला यह नाला ताजगंज के चारों कटरों और बाजार के अंदर से निकलता है। हाल में ही कई जगह धंस चुका है और इसके किनारे हजारों लोग रहते हैं।
ताज की खूबसूरती पर खुले नालों का दाग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा का कहना है कि ताजमहल के पास जितने नाले हैं उन्हें ढकने की जरूरत है। दुर्गंध के साथ कचरे से भरे नाले सैलानियों को विचलित करते हैं। पूर्वी गेट नाले पर पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया ने वीडियो डाला लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि पर्यटक हमें ताजमहल का जितना अच्छा फीडबैक देते हैं उतना ही खराब शहर की व्यवस्थाओं का। खुले नाले, गंदगी, दुर्गंध देखकर उन्हें निराशा होती है। ये नाले ताजमहल पर दाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताज की खूबसूरती पर खुले नालों का दाग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल ने बताया कि नालों को भूमिगत किया जाना चाहिए। ताज के आसपास के सभी नाले ढकने की जरूरत है ताकि दुर्गंध के साथ गंदगी सैलानियों की यादों का हिस्सा न बने।
विज्ञापन
ताज की खूबसूरती पर खुले नालों का दाग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंकड़े
- 70 लाख भारतीय पर्यटक आते हैं सालाना
- 12 लाख विदेशी पर्यटक
- 7 किमी. लंबे नाले हैं ताजमहल के आसपास
- 17 करोड़ रुपये नालों की मरम्मत पर हो चुके खर्च
- 70 लाख भारतीय पर्यटक आते हैं सालाना
- 12 लाख विदेशी पर्यटक
- 7 किमी. लंबे नाले हैं ताजमहल के आसपास
- 17 करोड़ रुपये नालों की मरम्मत पर हो चुके खर्च