फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: मथुरा में दिखा विरोध का असर, प्रमुख मंदिरों में नहीं उमड़ी आस्था की भीड़

Sat, 21 Dec 2019 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Number of devotees reduced in mathura vrindavan due to CAA Protests
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन का असर मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में भी देखने को मिल रहा है। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में शुक्रवार को प्रतिदिन की तुलना में कम श्रद्धालु आए। 
Number of devotees reduced in mathura vrindavan due to CAA Protests
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में प्रात: नौ बजे शृंगार आरती के दौरान सामान्य तौर पर जहां मंदिर खचाखच भरा रहा करता था। वहीं शुक्रवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम देखी गई। बांकेबिहारी मंदिर की गलियों में सन्नाटा छाया रहा। 
 
Number of devotees reduced in mathura vrindavan due to CAA Protests
मथुरा में पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
नगर के राधाबल्लभ मंदिर, राधादामोदर एवं अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की संख्या कम देखी गई। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सहित अन्य आसपास के शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। वर्तमान में इन्हीं शहरों में आंदोलन हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Number of devotees reduced in mathura vrindavan due to CAA Protests
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार का कहना है कि विरोध प्रदर्शन का प्रभाव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर पड़ी है। लोग भय के कारण अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक देशभर से लोग बड़ी संख्या में ठाकुरजी के दर्शन करने आते हैं। 
विज्ञापन
Number of devotees reduced in mathura vrindavan due to CAA Protests
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में भी शुक्रवार को कम श्रद्धालु पहुंचे। जन्मस्थान की ओर जाने वाले रास्तों पर बहुत कम लोग नजर आए। वहीं विरोध प्रदर्शन के चलते श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत अन्य प्रमुख स्थलों पर कड़ा सुरक्षा पहरा रहा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed