{"_id":"5ede6e2f8ebc3e9050183a6e","slug":"anamika-shukla-was-rewarded-by-cdo-in-cultural-events","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अनामिका' का इस्तीफा देने आया था भाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षिका को अफसरों ने किया था सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अनामिका' का इस्तीफा देने आया था भाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षिका को अफसरों ने किया था सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:54 AM IST
सार
शिक्षिका की अलमारी की जाएगी सील
विज्ञापन
1 of 5
सीडीओ ने किया था पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनामिका शुक्ला उर्फ सुप्रिया उर्फ प्रिया का इस्तीफा देने जाने वाले उसके भाई को पुलिस ने मुचलकों पर पिता के सुपुर्द कर दिया है। शिक्षिका को जेल भेजा जा चुका है।
शिक्षिका अपनी भाई रतन के साथ धन निकालने और सामान लेने कासगंज गई थी। वह खुद कार्यालय के बाहर रुक गई थी जबकि भाई बीएसए को इस्तीफा देने गया था। इसी दौरान दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। शिक्षिका को जेल भेजा जा चुका है। उसके भाई से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। साथ ही स्पष्ट किया है कि जब-जब जरूरत होगी जांच के लिए भाई और पिता महिपाल को आना होगा। सोरों के कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद शिक्षिका के भाई को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।
3 of 5
फर्जी शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रिया स्कूल में ज्यादातर शांत ही रहती थी। लेकिन वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थी। इसी के चलते बीते वर्ष नवंबर माह में खेलकूद प्रतियोगिता हुईं तो उसने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रस्तुति दी थी। उस समय मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने उसे सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फर्जी शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षिका ने बेसिक शिक्षा विभाग की जांच टीम का भी अपेक्षित सहयोग नहीं किया। मांगने पर भी विद्यालय में मौजूद अलमारी की चाबी नहीं दी। जांच टीम उसकी अलमारी में दस्तावेज और अन्य सामान बंद होने की आशंका जता रही है। इसी के चलते टीम का नेतृत्व कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह बोरा मंगलवार को यह अलमारी विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी में सील करने की बात कही है। राजेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि विभागीय जांच की जा रही है। विद्यालय में शिक्षिका की एक अलमारी और अन्य कुछ सामान है। अलमारी की चाबी शिक्षिका ने टीम को नहीं दी है। इसलिए उसकी अलमारी सील कर दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
फर्जी शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद विभाग ने शिक्षिका अनामिका शुक्ला की संविदा समाप्त कर दी है। शासन से निर्देश मिलने के बाद रविवार को शिक्षिका की पत्रावली तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी गई थी। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई की है। बीएसए अंजलि अग्रवाल ने बताया कि शिक्षिका की संविदा समाप्त कर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।