{"_id":"6af69e0981f446fb330617aa","slug":"stone-pelting-and-shop-arson-reported-in-family-land-dispute-in-agra-s-bah-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जमीन के झगड़े में पथराव, फिर परचून की दुकान में लगा दी आग; गांव में मची अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: जमीन के झगड़े में पथराव, फिर परचून की दुकान में लगा दी आग; गांव में मची अफरातफरी
Fri, 13 Nov 2026 10:50 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:50 AM IST
सार
आगरा के बाह क्षेत्र के फरैरा गांव में जमीन और संपत्ति के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी हुई। परचून की दुकान में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाह के फरैरा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को जमीन और संपत्ति के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और एक परचून की दुकान में आग लगा दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बाह के फरैरा गांव में जमीन और संपत्ति को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:45 बजे यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले पथराव हुआ, जिसके बाद अरविंद नाम के व्यक्ति की आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे स्थित परचून की दुकान में आग लगा दी गई। अरविंद ने पुलिस को बताया कि पहले ईंट-पत्थर फेंके गए थे, और जब उन्होंने बचने के लिए दुकान का दरवाजा बंद कर लिया तो उसमें आग लगा दी गई। आग की लपटें देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बाह पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बाह पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन और संपत्ति के विवाद में मारपीट और आगजनी की घटना हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।