फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताज पर सैलानियों का सैलाब, धक्का-मुक्की के साथ जमकर हुआ हंगामा

Wed, 02 Jan 2019 09:27 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला, अागरा Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Jan 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
New year celebration in Taj mahal agra
taj mahal - फोटो : अमर उजाला

नए साल के पहले ही दिन ताजमहल पर सैलानियों का सैलाब उमड़ने पर सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। धक्का-मुक्की के बीच जमकर हंगामा हुआ। स्मारक में जबरन प्रवेश को पर्यटक रेलिंग पर चढ़ गए। इस पर सुरक्षाकर्मियों से भी नोकझोंक हुई। बहुत से पर्यटक घंटों लाइन में लगने के बाद भी ताज का दीदार नहीं कर पाए। इससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

New year celebration in Taj mahal agra
taj mahal - फोटो : अमर उजाला

तमाम कोशिशों के बाद भी ताजमहल पर हालत नहीं सुधरे। सोमवार सुबह से ही ताजमहल पर पर्यटकों का जमघट लगने लगा। दोपहर होते-होते पूर्वी और पश्चिमी गेट पर हुजूम एकत्रित हो गया। स्थिति यह थी कि काफी देर तक पैर रखने तक की जगह नहीं बची। नए साल के पहले दिन ताज देखने के लिए पर्यटकों को खूब पसीना बहाना पड़ा। भीड़ का यह आलम था कि पश्चिमी गेट की तरफ नीम तिराहा से भी आगे तक लोग का जमघट लगा रहा। ऐसी स्थिति स्मारक बंद होने तक रही। धक्का-मुक्की के चलते पर्यटक बेहाल हो गए।


 
New year celebration in Taj mahal agra
taj mahal - फोटो : अमर उजाला

प्रवेश न मिलने की स्थिति देख कई पर्यटक सुरक्षा घेरा तोड़कर रेलिंग पर चढ़ गए। उन्होंने जबरन प्रवेश का प्रयास किया। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो उनसे भी कहासुनी हो गई। ताज पर शाम तक हंगामा होता रहा। बहुत से पर्यटक घंटों लाइन में लगने के बाद भी टिकट तक नहीं ले पाए। वह जब तक टिकट विंडो तक पहुंचे, तब तक वह बंद हो गई। ऐसे में उन्हें बिना ताज के दीदार के ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
New year celebration in Taj mahal agra
taj mahal - फोटो : अमर उजाला

पहले दिन 37 हजार ने देखा ताज
नए साल के पहले दिन ताजमहल का दीदार करने के लिए सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। ताजमहल के टिकट काउंटरों से 37 हजार टिकट बेचे गए। इनमें भारतीय पर्यटकों की संख्या 33,550 रही, वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या 2961 और सार्क देशों के सैलानियों की संख्या 498 रही। ताजमहल के मुख्य गुंबद पर बने काउंटर से 200 रुपये के टिकट के लिए 2284 लोग पहुंचे। इस तरह मंगलवार यानी साल के पहले दिन 37009 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। 

विज्ञापन
New year celebration in Taj mahal agra
taj mahal - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों की जेब से उड़ाए मोबाइल फोन
भीड़भाड़ का लाभ उठाते हुए ताज पर चोर भी सक्रिय रहे। कई पर्यटकों की जेब से मोबाइल फोन ही चुरा लिए। ऐसे कुछ चोर पुलिस के भी हत्थे चढ़ गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed