ताज के पश्चिमी गेट पर टिकट खिड़की को सहेली बुर्ज से फतेहपुरी मस्जिद के सामने शिफ्टिंग करने का कार्य शुरू हो गया। तकरीबन दो सप्ताह में नई टिकट खिड़की शुरू हो जाएगी। इससे पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी।
2 of 5
ताजमहल पर बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े
- फोटो : अमर उजाला
ताज के पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज पर टिकट खिड़की बनी हुई है। इसके आसपास जगह सीमित है। सप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या में दोगुना इजाफा हो जाता है। इस टिकट खिड़की पर मारामारी के हालात बन जाते हैं।
3 of 5
tajmahal
- फोटो : tajmahal
जगह कम होने के कारण भी पर्यटकों के साथ धक्का मुक्की हो जाती है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने टिकट खिड़की को फतेहपुरी मस्जिद के सामने स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे।
4 of 5
ताजमहल पर टर्न स्टाइल गेट के बाद चेकिंग से गुजरते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
एएसआई ने अब पर्यटन सीजन के शुरू होने पर टिकट खिड़की को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। गुरुवार को कर्मचारियों ने शिफ्ट करने के लिए कार्य किया।
5 of 5
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन सीजन में ताज पर 50 से 80 हजार तक पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में नई टिकट खिड़की से टिकट वितरण शुरू होने से राहत मिलेगी। वहीं ताजमहल पर टिकट स्कैन की सुविधा भी शुरू हो चुकी है।