फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः रहस्यमयी ढंग से मथुरा में फिर से दरके मकान, दहशत में आए लोग

Fri, 15 Nov 2019 09:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 15 Nov 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Up News Many Houses Cracks In Mathura People in Panic
मकानों में दरारें - फोटो : अमर उजाला
चौबिया पाड़ा की मोक्ष गली में करीब दस मकानों में दरार आने से दहशत फैल गई। मकान की दीवार फटने के बाद से कई लोग घर से बाहर हो गए हैं। वहीं, कई अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। फिलहाल लोग इसे सीवर या पेयजल लाइनों को टूटना या पानी का रिसाव मान रहे हैं।
Up News Many Houses Cracks In Mathura People in Panic
चौबिया पाड़ा की मोक्ष गली में मकानों में दरार - फोटो : अमर उजाला
चौबिया पाड़ा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनके मकान कभी भी गिर सकते हैं। स्थानीय लोगों  के मुताबिक सीवर या फिर पेयजल की लीकेज के कारण मकानों में दरार आई है। जिनके मकानों में दरार आई है, उनमें सतीश पाठक, प्रकाश चतुर्वेदी, सुभाष चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, ब्रज किशोर चतुर्वेदी, सरोज चतुर्वेदी, प्रभास चतुर्वेदी आदि शामिल हैं।
Up News Many Houses Cracks In Mathura People in Panic
मकानों में दरार - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता सतीश पाठक मुंबई में रहते हैं। उनका मूल  आवास मोक्ष गली में है। उनके पड़ोसी प्रकाश चतुर्वेदी ने उन्हें दो दिन  पहले मकान फटने की सूचना दी।  सूचना पर वह  तुरंत ही मथुरा आए । उन्होंने इस संबंध में नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचकर अपनी लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि यदि  उनकी सुनवाई नहीं हुई  तो वह उच्चाधिकारियों से भी यह शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Up News Many Houses Cracks In Mathura People in Panic
स्थानीय निवासी जिनके मकान दरक रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
गली के रहने वाले प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि उनका मकान  काफी दिन पहले तो कुछ कम दरका था परंतु अब उसमें मोटी दरार आ गई है। उन्होंने कई दफा  इसकी शिकायत भी  की परंतु  कोई सुनवाई नहीं हो सकी। विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि उनके मकान में भी दरार  आई है। शिकायत के बाद भी कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसके  चलते वह रात दूसरे घर में जाकर बिताते हैं । उन्हें डर है कि  घर कहीं गिर ना जाए।
विज्ञापन
Up News Many Houses Cracks In Mathura People in Panic
मकान में आई दरार - फोटो : अमर उजाला
सरोज चतुर्वेदी ने बताया कि उनका  घर काफी पुराना बना हुआ है परंतु बहुत मजबूत है। अब दरार आने से उन्हें बहुत दहशत रहती है। उनके मकान के पास सीवर नहीं है  केवल पेयजल की पाइप है। मामले की जानकारी नहीं है, परंतु इस क्षेत्र में अधिकतर मकान टीले पर हैं। इसके लिए भू परीक्षण कराने के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया जाएगा। फिलहाल सीवर और पानी  की  पाइप लाइन की जांच करवाएंगे। -अजीत कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed