{"_id":"68df361100078705370e0eb1","slug":"navratri-joy-turns-into-tragedy-13-youths-drown-in-yamuna-including-two-brothers-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: नवरात्र के नौ दिन की खुशियां, फिर दर्दनाक हादसा, 13 युवाओं सहित डूब गए दो भाई...अब तक मिलीं तीन लाशें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवरात्र के नौ दिन की खुशियां, फिर दर्दनाक हादसा, 13 युवाओं सहित डूब गए दो भाई...अब तक मिलीं तीन लाशें
Fri, 03 Oct 2025 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Oct 2025 03:18 PM IST
सार
नवरात्र की नौ दिन की खुशियों पर कुछ ही पल में ग्रहण लग गया। एक साथ 11 युवाओं के यमुना में डूबने की खबर मिली, तो गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
आगरा हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्साह, मस्ती और खुशी के कुछ समय बाद चीखें, गम और मातम। यह दृश्य बन गया फतेहाबाद के गांव कुसियापुर का। नवरात्र के अंतिम दिन गांव के दर्जनों लोग देवी मां की मूर्ति विसर्जित करने धूमधाम के साथ निकले। उस समय किसी को नहीं मालूम था कि यह खुशियां एकदम से मातम में बदल जाएंगी। मूर्ति विसर्जन के समय गांव के ओमपाल और गगन की यमुना में डूबने से मौत हो गई। दोनों परिवार में मौत की सूचना से चीख-पुकार मच गई।
रोते बिलखते घरवाले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी बस यही बोल रही थी कि अब कैसे जीवन कटेगा, कौन उसके बच्चों की देखरेख करेगा। इसी गांव के गगन पुत्र यादव सिंह की भी यमुना में डूबने से मौत हो गई। गगन के साथ छोटा भाई हरेश भी डूबा है। पिता दोनों बेटों के डूबने की सूचना से बेसुध हो गए है। उनकी समझ नहीं आ रहा है कि बड़े बेटे के शव पर मातम करें या छोटे बेटे की तलाश। गांव में युवकों के डूबने की सूचना के बाद सन्नाटा पसर गया।
रोते बिलखते घरवाले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां को नहीं दी बेटे की माैत की सूचना
ओमपाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा वरुण (2) और छोटा बेटा लघु मात्र छह माह का है। पिता की 2008 में मौत हो गई थी। तभी से परिवार की जिम्मेदारी ओमपाल पर आ गई। उसे छोटी बहन रेवती (22) की शादी करनी थी। ग्रामीणों ने बताया मां रेशमा (60) को बेटे की मौत होने की सूचना देर रात तक नहीं दी गई। वह चार बहनों में अकेला बेटा है।

आगरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों बेटों के डूबने से गम में परिवार
यादव सिंह के दो बेटे गगन और हरेश मूर्ति विसर्जन के दौरान डूब गए। गगन का शव मिल गया और हरेश की खोजबीन चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गगन मजदूरी करता था और उसके पिता खेती करते हैं। जबकि हरेश आईटीआई कर रहा है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटी बहन पूजा पढ़ रही है।
यादव सिंह के दो बेटे गगन और हरेश मूर्ति विसर्जन के दौरान डूब गए। गगन का शव मिल गया और हरेश की खोजबीन चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गगन मजदूरी करता था और उसके पिता खेती करते हैं। जबकि हरेश आईटीआई कर रहा है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटी बहन पूजा पढ़ रही है।
विज्ञापन
आगरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में चोर घुसने का सता रहा भय
घटना की सूचना पर गांव के अधिकतर लोग घटना स्थल और पोस्टमार्टम गृह चले गए। इस वजह से गांव बुजुर्ग और महिलाएं रह गईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चोरों के घुसने की आशंका बनी हुई है।
घटना की सूचना पर गांव के अधिकतर लोग घटना स्थल और पोस्टमार्टम गृह चले गए। इस वजह से गांव बुजुर्ग और महिलाएं रह गईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चोरों के घुसने की आशंका बनी हुई है।