{"_id":"5cb2dc23bdec2214154ebbc3","slug":"navratri-2019-latth-puja-at-nari-semari-devi-temple-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: ऐसा देवी मंदिर जहां लाठियों से होती है पूजा, अनोखी परंपरा को देखने आते हैं हजारों भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: ऐसा देवी मंदिर जहां लाठियों से होती है पूजा, अनोखी परंपरा को देखने आते हैं हजारों भक्त
कान्हा की नगरी मथुरा में कई मंदिर हैं। हर मंदिर की अपनी एक अलग विशेषता है। इनमें नरी सेमरी देवी मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां देवी के दर्शन करने के लिए चैत्र शुक्ल नवमी के दिन सैकड़ों श्रद्धालु तलवार, भाले बल्लम लाठी आदि हथियार लेकर आते हैं और जबरन दर्शन कर प्रसाद लूटने का प्रयास करते हैं। लोग बताते हैं कि पूर्व अनूठी परंपरा सदियों से चली आ रही है।
2 of 5
नरी सेमरी देवी मंदिर में लट्ठ पूजा
छाता तहसील के नरी सेमरी स्थित देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्र में एक बार फिर सदियों पुरानी परंपरा जीवंत हुई। शनिवार को देवी मंदिर में यदुवंशियों ने तड़ातड़ लाठियां बरसाईं। झूला वाले की जय, देवी मैया की जय के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। मंदिर पर लाठियां बरसते देख पहली बार मेले में आए श्रद्धालुओं भयभीत हो गए। हर कोई आश्चर्यचकित था।
3 of 5
नरी सेमरी देवी मंदिर में लट्ठ पूजा करते लोग
शनिवार को यदुवंशियों ने परंपरागत रूप से लट्ठों से देवी मां की पूजा की। नरी के ग्रामीण बैंडबाजे पर घोड़ियां नचाते पहुंचे। ग्रामीण उछलते-कूदते देवी मां के जयकारे लगाते पहुंचे। दोपहर तीन बजे सांखी, अलवाई, रहेड़ा के लोग लट्ठ पूजा को पहुंचे। परंपरा के अनुसार देवी पूजन किया गया। लट्ठ पूजा के बाद आमजनों ने देवी मां की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नरी सेमरी देवी मंदिर
मंदिर के महंत मोहित ठाकुर ने बताया कि गौरे ठाकुर तथा यदुवंशियों के बीच पूजा अर्चना व सीमा विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें यदुवंशी विजयी हुए थे। दूसरी ओर गौरे ठाकुरों का कहना है कि इसमें उनकी विजय हुई थी। देवी मंदिर में अनोखी लट्ठ पूजा को देखने के लिए देश-विदेश से देवी भक्त आते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नरी सेमरी में लगा मेला
चैत्र नवरात्र में यहां विशाल मेला भी लगता है। इस बार भी नरी सेमरी मेले में नवमी पर खासी भीड़ उमड़ी। दूर दराज से आए लोगों ने मंदिर परिसर में अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। वहीं भक्तों ने यहां स्थित कुंड में स्नान कर आचमन किया। नरी सेमरी मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।