{"_id":"5cd05c54bdec22075b0bf285","slug":"muslim-girl-murder-case-family-demand-cbi-inquiry-against-mahila-aayog-member","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रहनुमा हत्याकांड: महिला आयोग से बुआ बोलीं- दिलीप को फांसी नहीं हुई तो मैं भी जीकर क्या करूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहनुमा हत्याकांड: महिला आयोग से बुआ बोलीं- दिलीप को फांसी नहीं हुई तो मैं भी जीकर क्या करूंगी
Mon, 06 May 2019 09:51 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य रहनुमा के परिवार साथ
- फोटो : अमर उजाला
खंदौली कस्बे के पठान मोहल्ला में शनिवार की शाम रहनुमा (22) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिए जाने के मामले में सोमवार को महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। पीड़ितों ने उनसे कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है, आरोपी भाजपा नेता की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, सीबीआई जांच कराई जाए।
महिला आयोग की सदस्य को मांग सौंपता रहनुमा का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
रहनुमा की बुआ यास्मीन ने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर भाजपा नेता पप्पू कोरी को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस दबाव में आकर भाजपा नेता का नाम मुकदमे से निकालना चाहती है। पीड़ित परिवार ने टीम से लिखित में मांग की है कि घटना की जांच सीबीआई से कराई जाए, जिससे उन्हें न्याय मिल सके। निर्मला दीक्षित ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
रहनुमा (फाइल तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
पठान मोहल्ले में रहनुमा की बेरहमी से हुई हत्या ने सभी को दहलाकर रख दिया है। घटना के बाद से पठान मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। दो दिन से मोहल्ले में किसी भी घर में चूल्हे तक नहीं सुलगे हैं। रहनुमा की बुआ और परिवार के अन्य सदस्यों का आरोप है कि मुकदमे में नामजद भाजपा नेता पप्पू कोरी के लोग परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उन्हें धमकी भी दी जा रही है कि समझौता नहीं करने पर ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहनुमा का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की तो इस दौरान मृतका की बुआ यास्मीन ने रोते हुए कहा कि मेरी भतीजी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अगर आरोपी दिलीप को फांसी की सजा नहीं हुई तो वह भी जी नहीं पाएंगी। आत्महत्या कर लेंगी।
विज्ञापन
रहनुमा के घर पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, सपा नेता दिनेश यादव ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जानी चाहिए। वे पीड़ित परिवार के साथ डीआईजी से मुलाकात करेंगे।