फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

cbse result 2019: आईएएस बनकर देश के लिए काम करना चाहते हैं मैनपुरी जनपद की मेधावी

Mon, 06 May 2019 07:29 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 06 May 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
cbse result 2019 mainpuri district toper want to ias for serve country
मैनपुरी की छात्रा खुशी - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई 10वीं में 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप करने वाली खुशी यादव का सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। खुशी यादव मूलरूप से नगर के समीपवर्ती गांव लहरामहुअन हाल निवासी मोहल्ला कटरा की रहने वाली हैं। खुशी के पिता ब्रजवीर सिंह यादव ग्राम विकास अधिकारी के पद पर किशनी विकास खंड में कार्यरत हैं।
cbse result 2019 mainpuri district toper want to ias for serve country
जश्न मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
खुशी की मां पूनम यादव ग्रहणी हैं। खुशी यादव ने बताया कि कठिन परिश्रम और लगातार मेहनत करके कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है। खुशी ने बताया कि उन्होंने विद्यालय से अतिरिक्त चार घंटे पढ़ाई की। परीक्षा नजदीक आते ही उसने तीन महीने पहले से ही सोशल मीडिया से दूरी बना ली। खुशी सुदिती ग्लोबल एकेडमी की छात्रा हैं।
cbse result 2019 mainpuri district toper want to ias for serve country
छात्रा अंशिका - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई 10वीं में नगर सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अंशिका शर्मा ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बेटी की सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cbse result 2019 mainpuri district toper want to ias for serve country
स्कूल में रिजल्ट के बाद छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अंशिका शर्मा का सपना आईएएस बनने का है। अंशिका क्लासिकल डांसिंग की शौकीन हैं। अंशिका के पिता अजय कुमार शर्मा बेसिक में सुल्तानगंज विकास खंड के मक्खनपुर विद्यालय पर कार्यरत हैं। जबकि मां राधारानी गृहणी हैं। अंशिका के बड़े भाई ने इसी वर्ष सेंट मेरीज स्कूल से ही 12वीं परीक्षा 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। 
विज्ञापन
cbse result 2019 mainpuri district toper want to ias for serve country
स्कूल में जश्न मनातीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
अंशिका ने बताया कि उसने विद्यालय से चार घंटे अतिरिक्त पढ़ाई की। अंशिका का कहना था कि लगातार अध्ययन करने से बेहतर अंक हासिल किए जा सकते हैं। अंशिका अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों तथा माता-पिता को देती हैं। 
  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed