फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाकः तमिलनाडु के सेलम में आगरा के पति-पत्नी सहित तीन की हत्या, बच्चा लापता

Wed, 11 Mar 2020 10:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Mar 2020 10:14 AM IST
सार

आकाश का आठ महीने का बेटा अमृत लापता है

विज्ञापन
Murder Of Three Person in Salem TamilNadu Crime News
लापता बच्चे सहित मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के सेलम जिले में आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित राकेश नगर के आकाश (32), उनकी पत्नी वंदना (30) और चचेरे भाई सनी (17) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आकाश का आठ महीने का बेटा अमृत लापता है। हत्या की जानकारी सोमवार सुबह परिजनों को वहां की पुलिस ने फोन करके दी। मृतक के पिता-भाई शाम को दिल्ली से फ्लाइट से वहां गए हैं। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
Murder Of Three Person in Salem TamilNadu Crime News
आकाश, वंदना और लापता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
राकेश नगर निवासी आकाश पुत्र राजपाल तकरीबन पांच साल से तमिलनाडु के सेलम में चांदी की पायल बनाने का काम रहे थे। पत्नी और बेटा भी उनके साथ रहता था। कुछ समय पहले चचेरे भाई सनी पुत्र भूरी सिंह को भी अपने साथ ले गए। सोमवार सुबह तकरीबन चार बजे परिजनों के पास तमिलनाडु से पुलिस का फोन आया। उन्होंने बताया कि आकाश, वंदना और सनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। आठ महीने का अमृत लापता है। यहां आ जाओ। इस पर आकाश के पिता राजपाल, छोटा भाई रोहित और चचेरा भाई शेर सिंह वहां के लिए रवाना हो गए। शाम तकरीबन छह बजे दिल्ली से चेन्नई की फ्लाइट में गए। इसके बाद सेलम जाएंगे। शेर सिंह ने बताया हत्या किसने और क्यों की? यह अभी पुलिस ने नहीं बताया है। हालांकि परिजन रंजिश में हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
 
Murder Of Three Person in Salem TamilNadu Crime News
आकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के सेलम जिले में चांदी पायल कारीगर आकाश, उसकी पत्नी वंदना और चचेरे भाई सनी की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि आकाश ने कारखाने से चांदी चोरी की जानकारी मालिक को दी थी। इस पर आरोपी रंजिश मान रहे थे। उन्होंने इसी के चलते उसकी हत्या का आरोप लगाया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder Of Three Person in Salem TamilNadu Crime News
आकाश व सनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चचेरे भाई शेर सिंह ने बताया कि आकाश के साथ ही खेरिया मोड़ का एक युवक भी चांदी पायल की ठेकेदारी करता था। जिस कारखाना में आकाश काम करता था, उसमें तीन महीने पहले लाखों की चांदी चोरी हो गई थी। इसमें ठेकेदार का हाथ था। इस बात की शिकायत आकाश ने की थी। इस पर ठेकेदार उससे रंजिश मान बैठा था। 
विज्ञापन
Murder Of Three Person in Salem TamilNadu Crime News
वंदना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आकाश पांच फरवरी को आगरा आया था। तब ठेकेदार भी घर आया था। वह धमकी देकर गया था। 21 फरवरी को आकाश पत्नी वंदना, बेटे अमृत और चचेरे भाई सनी को लेकर चला गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed