फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother's Day 2020: 'खाकी' के साथ निभा रहीं ममता का फर्ज, बच्चे बढ़ा रहे योद्धा मां का हौसला

Sun, 10 May 2020 02:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 May 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Mother's Day 2020 children proud of the Corona warrior mothers
अपने बच्चों के साथ महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ने के लिए लागू लॉकडाउन में महिला पुलिसकर्मी खाकी के साथ ममता का फर्ज भी निभा रही हैं। बच्चे कोरोना योद्धा मां की हौसला अफजाई करते हैं। उनके ड्यूटी पर जाने से लेकर घर आने तक सुरक्षा के बारे में बताते हैं। मां भी बच्चों को एक ही बात कहती है, पहले देश सेवा करनी है। मदर्स डे पर पढ़िए ऐसी योद्धा मांओं की कहानी...
Mother's Day 2020 children proud of the Corona warrior mothers
एसपी मनीषा सिंह और उनका बेटा - फोटो : अमर उजाला
मुझे बनाकर देती हैं नोट्स : श्रेष्ठ
एसपी मनीषा सिंह एडीजी जोन आफिस में स्टाफ अफसर हैं। उनका बेटा श्रेष्ठ कक्षा 12 का छात्र है। श्रेष्ठ का कहना है कि मम्मी आगरा में हैं। वो ड्यूटी के साथ ही मुझे पढ़ाती हैं। यू ट्यूब और व्हाट्स एप पर वीडियो भेजकर नोट्स देती हैं। वह मेरा हर समय मार्गदशन करती हैं। मुझे मां पर गर्व है। 
Mother's Day 2020 children proud of the Corona warrior mothers
बेटी के साथ अलका ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
मां आप देश सेवा करो : शुभि 
निरीक्षक अलका ठाकुर महिला थाना की प्रभारी हैं। उनकी बेटी शुभि सिंह साढ़े चार साल की है। सेंट एंथनी में एलकेजी की छात्रा है। शुभि कहती है कि मां आप देश सेवा करो, मैं घर से बाहर नहीं जाऊंगी। मैं पापा के साथ खेल लूंगी। आप अपना ख्याल रखना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother's Day 2020 children proud of the Corona warrior mothers
बेटी आरोही के साथ वंदना शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मास्क लगाना, सैनिटाइजर से हाथ साफ करना : आरोही 
महिला थाना की सिपाही वंदना शर्मा की बेटी आरोही पांच साल की है। वह यूकेजी में पढ़ती है। बताया कि मैं मम्मी से एक ही बात कहती हूं कि बाहर जाएं तो मास्क लगाकर रखें। अपना ख्याल रखो। सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बारे में बताती हूं। 
विज्ञापन
Mother's Day 2020 children proud of the Corona warrior mothers
बेटी अपेक्षा के साथ संजय कुमारी - फोटो : अमर उजाला
आप सबसे प्यारी हैं मां : अपेक्षा 
महिला थाना की सिपाही संजय कुमारी की बेटी अपेक्षा छह साल की है। वह कक्षा पहली में पढ़ती है। उसका कहना है कि मम्मी बहुत अच्छी हैं। मैं अपनी मम्मी के लिए चाय बनाती हूं। मैं मम्मी से कहती हूं कि ड्यूटी जरूरी है, लेकिन अपनी सुरक्षा भी करो। मैं पापा और आपकी देखभाल करूंगी। आप सबसे प्यारी मां हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed