{"_id":"5cd692aabdec22078d32ed3a","slug":"mother-s-day-2019-success-story-of-mother-sohan-devi-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां की 'जिद' से बना कामयाबी का कीर्तिमान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है इस परिवार का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की 'जिद' से बना कामयाबी का कीर्तिमान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है इस परिवार का नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 11 May 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपने परिवार के साथ सोनदेवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां की जिद और जज्बे से एक परिवार ने कामयाबी का कीर्तिमान रचा है। इस परिवार को ‘हाइली एजूकेटेड फैमिली’ का खिताब भी मिल चुका है। परिवार का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2018 में भी दर्ज हो चुका है। कामयाबी की यह कहानी मथुरा की पत्नी सोनदेवी की है। सोनदेवी ने ठान रखा था कि अपने छह बेटों और एक बेटी को हर हाल में डॉक्टर बनाना है। हालातों ने कई दफा रास्ता रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी इच्छाशक्ति और पक्के इरादों के चलते कामयाबी के रास्ते खुलते चले गए। मदर्स डे पर पढ़िए एक मां के संघर्ष की कहानी...
2 of 5
सोनदेवी
सोनदेवी के पति सहित छह बेटे, एक बेटी, दामाद और चार बहुएं डॉक्टर हैं। वर्तमान में यह परिवार मथुरा महानगर में रह रहा है, लेकिन पहले पानीगांव में रहा करता था। उस वक्त परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं थी। सोनदेवी की शादी भी कम उम्र में ही हो गई थी। गांव में उस समय अच्छे स्कूल भी नहीं थे। केवल प्राइमरी पाठशाला ही एक माध्यम हुआ करती थी।
3 of 5
सोनदेवी
सोनदेवी खुद भी डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन कठिनाइयों के चलते नौवीं-दसवीं तक ही पढ़ सकीं। ऐसे में परिवार को शिक्षित बनाने का सपना देखने वाली सोनदेवी ने सबसे पहले अपने पति भगवान सिंह को डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया। सोनदेवी ने घर की कमान अपने हाथ में ले ली और पति को डॉक्टरी पढ़ने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति भगवान सिंह के साथ सोनदेवी
पति ने राजस्थान आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और डॉक्टर बने। भगवान सिंह के डॉक्टर बनने के बाद आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार शुरू हुआ। इसके बाद बच्चों की पढ़ाई को लेकर सोनदेवी ने बीड़ा उठाया। एक-एक करके अपने छह बेटों और एक बेटी को भी डॉक्टर बना दिया। उनकी चार बहुएं और दामाद भी डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोनदेवी के चौथे नंबर के पुत्र डॉ. महेश कुमार जो मौजूदा समय में हाथरस के मुरसान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने वाकई बहुत मेहनत की। आज उनके परिवार में 13 डॉक्टर हैं। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी इस परिवार का नाम दर्ज हो चुका है। परिवार के नाती-नातिन भी डॉक्टरी की तैयारी कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।