फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटा कांडः 10 माह के बेटे का गला दबाते भी नहीं कांपे मां के हाथ, चार लोगों की हत्या कर दी थी जान

Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mother Brutally Killed His Two Sons With Father and Sister In Law Crime   News
मृतका व हत्यारोपी दिव्या पचौरी और दस माह का मासूम आरव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा के मोहल्ला श्रृंगार नगर में हुई एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि दो बेटों, ससुर और बहन की हत्या करने के बाद दिव्या ने आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों के खाने में विषाक्त पदार्थ पाया गया है, जबकि दिव्या ने खाना नहीं खाया था। उसके हाथ की नस कटी हुई थी, ब्लेड पास ही पड़ा मिला था। एक साल के बेटे के गले पर दिव्या की अंगुलियों के निशान मिले हैं। 
Mother Brutally Killed His Two Sons With Father and Sister In Law Crime   News
दिव्या, उसकी बहन बुलबुल, नीचे दिव्या के दोनों बेटे के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
श्रृंगार नगर में रहने वाले रिटायर्ड स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद पचौरी के मकान में राजेश्वर सहित पुत्रवधू दिव्या पचौरी पत्नी दिवाकर पचौरी, नाती आरूष (10) और आरव उर्फ छोटू (10 माह) दिव्या की बहन बुलबुल (26) के शव शनिवार सुबह बरामद किए गए थे। इन सभी शवों का पोस्टमार्टम हो सका। 
Mother Brutally Killed His Two Sons With Father and Sister In Law Crime   News
दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दिव्या ने चारों को रविवार की रात खाना खिलाया था, खाने में ही सभी को विषाक्त दिया गया। विषाक्त खाना खाने से चारों की मौत हो गई। इसके बाद दिव्या ने सभी के गले दबाए। मासूम छोटे के मुंह को दबाकर जान ले ली। चारों की मौत से संतुष्ट हो गई तब दिव्या ने बिना खाना खाए ही खुद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस पर भी उसे लगा कि जान बच सकती है तो उसने ब्लेड से अपनी कलाई भी काट ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Brutally Killed His Two Sons With Father and Sister In Law Crime   News
बुलबुल और उसकी बहन दिव्या का बड़ा बेटा आरूष - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सभी शव परिजनों को सौंप दिए। बुलबुल के पिता बेटी का शव मथुरा ले गए जब कि राजेश्वर प्रसाद पचौरी, दिव्या पचौरी, आरूष और आरव के शवों का अंतिम संस्कार पैतृक गांव सिरसा टिप्पू में शनिवार की रात ही कर दिया गया। मुखाग्नि दिवाकर पचौरी ने दी।
विज्ञापन
Mother Brutally Killed His Two Sons With Father and Sister In Law Crime   News
घटनास्थल पर डीएम और एसएसपी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि श्रृंगार नगर में मिले शवों का देर रात तक पोस्टमार्टम हो सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजेश्वर प्रसाद पचौरी, बुलबुल, आरूष और आरव को खाने में विषाक्त देकर हत्या की गई। जब तक दिव्या ने खाना नहीं खाया और केवल विषाक्त खाकर जान दी है। चार शवों को अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया है और बुलबुल के परिजन शव मथुरा ले गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed