फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मून ओलंपिक्स 2024: बैडमिंटन का ओवरऑल चैंपियन बना श्रीराम सेंटेनियल पब्लिक स्कूल, देखें विजेताओं की लिस्ट

Wed, 13 Nov 2024 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 10:24 AM IST
विज्ञापन
Moon Olympics 2024: Shriram Centennial Public School becomes overall champion of badminton see list of winners
मून ओलंपिक्स 2024 - फोटो : अमर उजाला
एकलव्य स्टेडियम में मून ओलंपिक्स में खेली जा रही खेल प्रतियोगिताओं के परिणामों की गति तेज हो गई है। शतरंज, बैडमिंटन, वूशु, तलवारबाजी और टेबल टेनिस के विजेता खिलाड़ियों ने ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न मनाया। इसके साथ ही फुटबाल, हैंडबाल, खो-खो प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। बैडमिंटन प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन श्रीराम सेंटेनियल पब्लिक स्कूल बना। मून ओलंपिक्स का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।


एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में अंडर- 14 बालिका वर्ग में टीसा विजेता बना। स्कूल की संघमित्रा, इशी, मोक्षा और जिया ने अपने फाइनल मुकाबले जीते। उप विजेता रही श्रीराम सेटेंनियल स्कूल की महक, भूमि, सायुरी और नायसा को फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। अंडर-14 बालक वर्ग में श्रीराम सेटेंनियल स्कूल विजेता बना। स्कूल के शुभम, रॉबिन, उमंग और विवान ने अपने-अपने मुकाबले जीते। सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल बरौली अहीर उप विजेता रहा। टीम के अंकुर, निशांत, अर्पित और अक्षत को फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा। अंडर-19 बालिका वर्ग में श्री राम सेटेंनियल स्कूल की टीम विजेता बनी। टीम की और से अर्शी, सलोनी, नविका और प्राची वर्मा ने अपने फाइनल मुकाबले जीते। सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, बरौली अहीर की टीम उपविजेता रही। टीम के ओर से ओमिका, रागी, सृष्टि और नाविका अपने फाइनल मैच हार गईं।
Moon Olympics 2024: Shriram Centennial Public School becomes overall champion of badminton see list of winners
मून ओलंपिक्स 2024 - फोटो : अमर उजाला
बालक वर्ग में श्रीराम सेटेंनियल स्कूल विजेता बना। टीम के सुमित, पंकज, युव और संदर्भ ने अपने मुकाबले जीते। सेंट सीएफ एंड्रूज पब्लिक स्कूल की टीम उप विजेता रही। टीम के चंद्रकांत, कार्तिक, अनिरुद्ध और वंश को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल के डीजीएम देवेश कुमार, टीसा के प्रबंध निदेशक संजय कालरा और डॉ. कैलाशचंद 
सारस्वत ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए।
Moon Olympics 2024: Shriram Centennial Public School becomes overall champion of badminton see list of winners
मून ओलंपिक्स 2024 - फोटो : अमर उजाला
शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग में सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज विजेता बना। बालिका वर्ग में डीपीएस अंडर-14 और अंडर-19 दोनों वर्गों में विजेता बनी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moon Olympics 2024: Shriram Centennial Public School becomes overall champion of badminton see list of winners
मून ओलंपिक्स 2024 - फोटो : अमर उजाला
सेंट एंड्रूज ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच
मून ओलंपिक्स के चौथे दिन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 21 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले मैच में सेंट एंड्रयूज स्कूल ने सूरज गोविंद स्कूल को 2-1 से पराजित किया। दूसरे मैच में सेंट जॉर्जेस इंटर कॉलेज ने क्रिसमस वर्ल्ड स्कूल को 6-5 से हराया। तीसरे मैच में द इंटरनेशनल स्कूल (टीसा) ने न्यू सेंट स्टीफेंस पब्लिक स्कूल को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
Moon Olympics 2024: Shriram Centennial Public School becomes overall champion of badminton see list of winners
स्टेडियम में मौजूद बच्चे - फोटो : संवाद
आज होंगे खो-खो के सेमीफाइनल मुकाबले
स्टेडियम में शुरू हुई खो-खो प्रतियोगिता के पहले दिन सेमीफाइनल के स्थिति साफ हो गई। अंडर-14 बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर ने क्वीन मैरी स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में सचदेवा मिलेनियम स्कूल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में शिवालिक स्कूल ने एसएसआर स्कूल को हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। आखिरी क्वार्टर फाइनल में कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल मांगलिक शिक्षा केंद्र को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं। प्रतियोगिता के संयोजक मुदीर बंसल हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed