फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा के AQI में खेल: हरकत में आया प्रशासन, हटाया स्प्रिंकलर; सेंसर पर पानी छिड़क नियंत्रित हो रहा था एक्यूआई

Wed, 13 Nov 2024 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 09:47 AM IST
सार

आगरा में एक्यूआई नियंत्रित करने में हो रहे खेल का अमर उजाला ने खुलासा किया, तो प्रशासन हरकत में आ गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी ने स्टेशन का निरीक्षण किया, जिसके बाद  स्प्रिंकलर हटाने के निर्देश दिए गए।  

 

विज्ञापन
AQI of Agra: Administration action removed sprinklers AQI being controlled by sprinkling water on sensor
AQI of Agra - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सांसों के साथ हो रहे छलावे का अमर उजाला ने मंगलवार को खुलासा किया तो प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिम्मेदार अफसर हरकत में आए। सुबह ही संजय प्लेस ऑटोमेटिक स्टेशन देखने जा पहुंचे। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी ने प्रदूषण मापने वाले उपकरणों की जांच की। पर्यावरण अभियंता को स्प्रिंकलर हटाने के निर्देश दिए, जिसे मंगलवार को ही हटा दिया गया।


उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने ऑटोमेटिक स्टेशन का सुबह ही निरीक्षण किया। उन्होंने छत पर लगे उपकरणों को देखा और स्प्रिंकलर की दिशा और पानी के लिए लगाई गई टंकी पर आपत्ति जताई। उन्होंने पर्यावरण अभियंता से कहा कि इसे तत्काल हटवाया जाए।

ये भी पढ़ें -  UP: सांसों के साथ भी छलावा, सेंसर पर छिड़का जा रहा पानी...आगरा में ऐसे एक्यूआई किया जा रहा नियंत्रित
 
Trending Videos
AQI of Agra: Administration action removed sprinklers AQI being controlled by sprinkling water on sensor
AQI of Agra - फोटो : अमर उजाला
28 वाहनों से दिन भर कराया छिड़काव
सुबह से लेकर शाम तक शहर की सड़कों पर स्प्रिंकलर चलाए गए और पौधों पर जमा धूल और सड़क की धुलाई की गई। पानी के 12 बड़े टैंकर, 14 टेंपो और दो ट्रैक्टर टैंकर की मदद से पानी का छिड़काव किया गया। सड़कों की धुलाई के साथ डिवाइडर के किनारे जमा हुई धूल को रोड स्वीपिंग मशीन से हटवाया गया और पानी का छिड़काव किया गया। गमलों, फुटपाथ, डिवाइडर तक की धुलाई पूरे दिन जारी रही।
 
AQI of Agra: Administration action removed sprinklers AQI being controlled by sprinkling water on sensor
AQI of Agra - फोटो : अमर उजाला
निरीक्षण किया
यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि 'मैंने ऑटोमेटिक स्टेशन का निरीक्षण किया था। मुझे बताया गया कि दीवार पर जो वर्टिकल गार्डन लगाया गया है, उन पौधों को पानी देने के लिए टंकी और स्प्रिंकलर लगाए गए थे। मैंने उन्हें यह सब हटाने के लिए निर्देश दिए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
AQI of Agra: Administration action removed sprinklers AQI being controlled by sprinkling water on sensor
AQI of Agra - फोटो : अमर उजाला
एक्स से लेकर सोशल मीडिया पर उठा मुद्दा
आगरा में वायु प्रदूषण से निपटने का यह तरीका अमर उजाला ने जब प्रकाशित किया तो सोशल मीडिया पर एक्स, फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर खबर के फोटो, वीडियो प्रसारित होने लगे। लाखों की संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट किए और वीडियो को आगे बढ़ाया। एक्स पर यूजर सचिन गुप्ता ने लिखा कि यूपी में प्रदूषण कैसे कंट्रोल होता है। कृत्रिम बारिश से यंत्रों को एयर क्वालिटी ठीक दिखे और कागजों में पूरा शहर क्लीन रहे। उनकी पोस्ट पर लोगों ने लगातार कमेंट किए।
विज्ञापन
AQI of Agra: Administration action removed sprinklers AQI being controlled by sprinkling water on sensor
 AQI of Agra - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण अभियंता पर उठे सवाल
नगर निगम में जिस जगह पर ऑटोमेटिक स्टेशन लगाया गया है, वहां पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण का ऑफिस भी है। वह ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के लिए निगम के नोडल अधिकारी भी हैं, ऐसे में उनकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक्यूआई बढ़ने पर उनकी जिम्मेदारियां ग्रैप में तय हैं। पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने कहा कि इस मामले में टीटीजेड चेयरमैन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed