फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में खूंखार हो रहे बंदर: स्पेनिश महिला पर हमला कर टांग में काटा, 10 दिन में हुई चौथी घटना

Mon, 19 Sep 2022 09:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 09:34 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attack Spanish tourist at Taj Mahal
बंदरों के हमले में घायल हुई पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल में पर्यटकों को उत्पाती बंदरों से बचाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कर्मचारियों को तैनात किया गया है, लेकिन फिर भी आतंक कम नहीं हुआ है। बंदर लगातार खूंखार हो रहे हैं और पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। सोमवार की सुबह बंदरों ने स्पेनिश महिला पर हमला कर दिया। बंदरों ने उसकी टांग में काट लिया, जिससे खून बहने लगा। पैर से खून बहता देख पर्यटक फूट-फूटकर रोने लगी। फोटोग्राफर योगेश पारस और एएसआई कर्मचारी अरुण कुमार ने पर्यटक का उपचार किया। इसके बाद वह होटल के लिए रवाना हो गई। 



बता दें कि 10 दिन के अंदर ताजमहल में बंदरों के हमले की यह चौथी घटना है। 11 सितंबर को तमिलनाडु के शाहीन रशीद को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया था। अगले ही दिन स्वीडन की महिला पर्यटक पर हमला कर दिया था। उसे भी काट लिया था। 14 सितंबर को चमेली फर्श पर दो विदेशी युवतियों पर बंदरों ने हमला किया था। 

Monkeys attack Spanish tourist at Taj Mahal
बुधवार को भी पर्यटकों पर बंदरों ने किया था हमला - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा। उत्पाती बंदर पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। पर्यटक सुखद अनुभव के लिए ताज का दीदार करने आते हैं, लेकिन उत्पाती बंदरों के कारण बुरा अनुभव लेकर लौटते हैं। सोमवार की सुबह बंदरों ने स्पेन की महिला पर्यटक को घायल कर दिया। 
Monkeys attack Spanish tourist at Taj Mahal
बंदरों के हमले में घायल हुई पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
स्पेनिश पर्यटक अपने साथियों के साथ सोमवार की सुबह ताजमहल में पहुंची। विदेशी पर्यटक ताज में मोबाइल से फोटो खींच रहे थे, तभी बंदरों ने महिला पर्यटक पर हमला कर उसकी टांग में काट लिया। फोटोग्राफर और एएसआई कर्मचारी ने उसके पैर में पट्टी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monkeys attack Spanish tourist at Taj Mahal
ताजमहल के आसपास रहते हैं बंदर - फोटो : अमर उजाला
दशहरा घाट मंदिर की ओर से हर दिन सुबह और शाम को खाने की तलाश में बंदरों का बड़ा झुंड ताजमहल में पहुंचता है। ये बंदर पर्यटकों पर हमलावर हो जाते हैं। स्थानीय लोगों भी उत्पाती बंदरों से परेशान हैं।
विज्ञापन
Monkeys attack Spanish tourist at Taj Mahal
ताज में बंदर भगाते ASI कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम को पत्र लिखने के बाद भी बंदरों की धरपकड़ नहीं होने पर एएसआई के अधिकारियों ने बंदरों को भगाने के लिए चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई, लेकिन बंदरों का उत्पात फिर भी नहीं थमा। सोमवार को फिर घटना हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed