फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव जिहाद का आरोप लगाकर भीड़ ने पुलिस के सामने युवक को पीटा, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 30 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
mob beat the young man in front of the police alleges love jihad in firozabad
पुलिस के सामने युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

हाथरस जिले के एक गांव से लापता हुई युवती फिरोजाबाद में दूसरे समुदाय के युवक के साथ रहती मिली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। लेकिन युवक दूसरे समुदाय का होने के कारण हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का मामला बताते हुए हंगामा किया। उन्होंने पुलिस के सामने युवक की पिटाई कर दी। भीड़ से बचाकर पुलिस युवक-युवती को थाने ले आई। यहां से हाथरस के थाना चंदपा की पुलिस युवक और युवती को अपने साथ ले गई। 

mob beat the young man in front of the police alleges love jihad in firozabad
तंबू में रह रहे थे दोनों - फोटो : अमर उजाला
विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि उत्तर थाना के बंबा बाईपास ककरऊ कोठी के समीप हाथरस के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती को दूसरे समुदाय का युवक लेकर आया है। युवक इस युवती को सड़क किनारे बंजारा समुदाय के लोगों द्वारा बनाए गए तंबू (अस्थाई घर) में रखे हुए है। इस पर विहिप के विभागाध्यक्ष रमाकांत पचौरी, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा के साथ कई लोग बस्ती में पहुंचे। इस दौरान युवक-युवती मौके पर मौजूद थे। युवती ने अपना पता जिला हाथरस के थाना चंदपा के एक गांव का बताया। 
mob beat the young man in front of the police alleges love jihad in firozabad
पुलिस के सामने युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
युवती प्रेम-प्रसंग में युवक के साथ घर छोड़कर यहां चली आई थी। संगठनों के पदाधिकारियों ने मामला लव जिहाद का मानते हुए पुलिस को सूचना दी। एसएचओ अनूप भारती, एसआई कृपाल सिंह एवं महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। संगठनों के कार्यकर्ता युवक को पहले से पकडे़ हुए थे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही युवक को पीटना शुरू कर दिया। जब लोग युवक की पिटाई कर रहे थे तो युवती बार-बार उन्हें रोक रही थी। युवती बोली इसे मत मारो...वह उससे (युवक) प्रेम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mob beat the young man in front of the police alleges love jihad in firozabad
थाने के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
युवक की पिटाई से हंगामे की स्थिति बन गई। लोगों के गुस्से से पुलिस ने युवक को बचाया और जीप में बैठा लिया। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई। उत्तर थाना प्रभारी अनूप कुमार भारतीय ने बताया कि 21 वर्षीय युवक जिला हाथरस के थाना चंदपा के एक गांव का निवासी है। पुलिस ने हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में संपर्क किया तो बताया कि युवती के लापता होने के संबंध में परिजनों की ओर से 15 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसका कोई पता नहीं चल सका था। 
विज्ञापन
mob beat the young man in front of the police alleges love jihad in firozabad
युवक-युवती को हाथरस ले गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
युवक-युवती के मिलने की जानकारी होते ही चंदपा थाना पुलिस फिरोजाबाद पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई। चंदपा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि युवती लॉकडाउन से पूर्व युवक के साथ चली गई थी। वापस आने के बाद परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी। शादी के बाद मायके आई और दोबारा से इसी युवक के साथ चली गई। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने कहा कि ककरऊ क्षेत्र से युवक के साथ मिली युवती शादीशुदा बताई गई है। पूरा मामला हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र का है। आगे की कार्रवाई हाथरस पुलिस द्वारा की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed