फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल देखने आ रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, टिकटों की व्यवस्था में हुआ बदलाव, ऐसे मिलेगा प्रवेश

Sun, 29 Nov 2020 10:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Nov 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Agra: System changes to stop black marketing of Taj Mahal tickets
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब ऑनलाइन बुकिंग की गई टिकटों पर पर्यटक का नाम भी दर्ज होगा। रविवार से सैलानियों को ताजमहल के अंदर जाने के लिए टिकट के साथ आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र दिखाना होगा। टिकटों पर नाम अंकित होने से लपके टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। अब 20 की जगह केवल पांच टिकट एक बार में बुक कराई जा सकेंगी।

Taj Mahal Agra: System changes to stop black marketing of Taj Mahal tickets
ताजमहल पर क्यूआर कोड स्कैन करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर ताजमहल के टिकट को लेकर मारामारी मचती रही है। सैलानियों की जगह लपके टिकट बुक करके कई गुना दाम में बेच रहे हैं। लपकों पर अंकुश लगाने की मांग और टिकटों की कैपिंग बढ़ाकर 15 हजार करने की मांग की गई थी, जिसके बाद संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल के टिकट बुक करने की व्यवस्था ही बदल दी। 
Taj Mahal Agra: System changes to stop black marketing of Taj Mahal tickets
ताजमहल के बाहर पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग के दौरान पर्यटकों को अपना नाम दर्ज करना होगा। परिवार के मुखिया के पहचान पत्र पर एक बार में अधिकतम पांच टिकट ही लिए जा सकते हैं। आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड और अन्य पहचान पत्रों में से किसी एक को दिखाकर ताज में टिकट के साथ प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Agra: System changes to stop black marketing of Taj Mahal tickets
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
टिकट पर नाम अंकित होने के कारण गेट पर चेकिंग में पहचान पत्र देखकर अंदर जाने दिया जाएगा। अभी तक लपके बिना नाम के टिकट बुक कराकर किसी भी सैलानी को ब्लैक में बेच रहे थे। टिकट पर नाम होने और पहचान पत्र दिखाने की व्यवस्था से कालाबाजारी रुकेगी।
विज्ञापन
Taj Mahal Agra: System changes to stop black marketing of Taj Mahal tickets
ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह किसान आंदोलन के कारण ताजमहल पर सैलानी कम रहे। सुबह के स्लॉट में टिकटों की संख्या कम रही, जबकि दोपहर के स्लॉट में दो बजे के बाद सभी टिकट बुक कर लिए गए। एएसआई ने शनिवार को वेबसाइट में बदलाव कर टिकटों को बुक करने की व्यवस्था बदली है, जिससे कुछ टिकटों पर ही नाम अंकि त हो पाए। दो बजे टिकट खत्म होने के बाद सैलानियों को मायूस लौटना पड़ा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed