{"_id":"5cfcc792bdec220755419f0a","slug":"mercury-crosses-46-degree-mark-in-agra-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में 'रवि' का वार, आसमान से बरसी अंगार, दहक उठी धरती, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में 'रवि' का वार, आसमान से बरसी अंगार, दहक उठी धरती, लोग बेहाल
Sun, 09 Jun 2019 05:08 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Jun 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
गर्मी और तेज धूप से व्याकुल हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान से अंगारे बरसने का सिलसिला जारी है। इसके चलते भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती दिख नहीं रही है। रविवार को भी 'रवि' ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। इससे मौसम का पारा दोपहर को 46 डिग्री के पार पहुंच गया। चिलचिलाती धूप में बदन जला रही है तो लू के थपेड़े नश्तर से चुभ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
भीषण गर्मी से पर्यटक हो जाते हैं बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को तापमान 44.7 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। शाम को सूर्यास्त के बाद तपिश बनी रही जो इस सीजन में सबसे ज्यादा रही। रविवार की सुबह भी राहत लेकर नहीं आई। जैसे-जैसे सूरज आसमान में चढ़ा, वैसे ही तापमान बढ़ता गया। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी से राहत पाने को चेहरे पर पानी डालती युवती
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 9 बजे से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने लगी। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। ताजमहल समेत अन्य एतिहासिक स्मारकों पर दोपहर के वक्त बेहद कम पर्यटक नजर आए। जो पर्यटक थे, वे जहां तहां छांव में बैठकर गर्मी और तेज धूप से खुद को बचा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े से ढककर धूप से बच्चों का बचाव करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बीते सप्ताह आगरा में पारा 44 से 46 डिग्री के बीच ही बना रहा। आसमान से बरसते अंगारों के बीच भी ईद के कारण हुई छुट्टियों में पर्यटक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। शनिवार को 44 डिग्री पार तापमान में भी करीब 29 हजार पर्यटकों ने ताजमहल देखा। हालांकि गर्म पत्थरों के कारण गुंबद पर लोग कम ही गए।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में प्यास बुझाती लड़की
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी बनी रहेगी। लू के थपेड़ों की मार जारी रहेगी। ऐसे में घर से बाहर निकलने वाले लोग एहतियात बरतें। शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। नीबू, खरबूजा, तरबूजा आदि का सेवन करते रहना चाहिए। नारियल पानी भी फायदेमंद है।