{"_id":"5cfbb57cbdec22071b38bd1b","slug":"turnstile-gate-start-at-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में मेट्रो की तर्ज पर शुरू हुई यह व्यवस्था, अब पर्यटकों को ऐसे मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में मेट्रो की तर्ज पर शुरू हुई यह व्यवस्था, अब पर्यटकों को ऐसे मिलेगा प्रवेश
Sun, 09 Jun 2019 08:52 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Jun 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल में शनिवार से टर्न स्टाइल गेट से पर्यटकों का प्रवेश शुरू हो गया। ये गेट ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर बनाए गए हैं। अब तक ताज के अंदर चल रही सुरक्षा जांच की व्यवस्था शनिवार से बाहर ही शुरू कर दी गई। हालांकि मेट्रो की तरह टोकन डालकर टर्न स्टाइल का परीक्षण रविवार से शुरू किया जाएगा। शनिवार को टिकट स्कैन कराकर ही प्रवेश दिया गया। पर्यटकों को यहीं पर लॉकर की भी सुविधा दी गई है।
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश करती पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
एक साल के इंतजार के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल पर बनाए गए टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश की व्यवस्था शुरू करा दी। जो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) ताज के प्रवेश द्वार पर लगे थे, उन्हें सीआईएसएफ ने रेवती के बाड़े और सहेली बुर्ज के बाहर लाकर पर्यटकों की सुरक्षा जांच शुरू की। 7 डीएफएमडी और टर्न स्टाइल हर गेट पर लगाए गए हैं। यहीं पर टिकटों की जांच की गई, जिसमें कुछ पर्यटकों को वक्त लगा।
टर्न स्टाइल गेट का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो की तर्ज पर ताजमहल में प्रवेश के लिए टर्न स्टाइल सिस्टम एक साल पहले मई 2018 में तैयार कर लिया गया था। पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में और पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज के बाहर 2.50 करोड़ रुपये की लागत से यह सिस्टम लगाया गया, जो जुलाई में शुरू किया जाना था। कुछ संगठनों द्वारा बसई घाट मंदिर पर जाने के लिए रास्ता बंद होने का मामला उठाकर विरोध में लग गए, जिस पर एएसआई ने सहेली बुर्ज के पीछे से वैकल्पिक मार्ग तैयार कराया। इससे इस सिस्टम को शुरू होने में एक साल की देरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टर्न स्टाइल गेट पर पर्यटकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
मेट्रो की तर्ज पर मेग्नेटिक टोकन से टर्न स्टाइल का परीक्षण रविवार से किया जाएगा। शनिवार को टिकट ही स्कैन किए गए। अब कॉइन डालकर गेट खलेगा। इससे तकनीकी दिक्कतें भी सामने आएंगी और भीड़ के दबाव के दौरान सुरक्षा जांच कतार, चेकिंग और कॉइन स्कैन कराकर प्रवेश में लगने वाले समय की भी जांच की जाएगी। एएसआई के मुताबिक लॉकर सुविधा यहीं मिलने से पर्यटकों को जांच के दौरान दूर नहीं जाना होगा। तीन दिन के परीक्षण में जो भी दिक्कतें आएंगी, उन्हें सोमवार तक दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पर्यटकों की तलाशी लेते सुरक्षा कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक ताजमहल के अंदर यानी रेड जोन की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की है, जबकि गेट के बाहर यलो जोन की पुलिस की, लेकिन टर्न स्टाइल गेट सिस्टम ताज के बाहर रेवती के बाड़े और सहेली बुर्ज के पास बनने से सीआईएसएफ का दायरा गेट के बाहर भी हो गया है।