आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो (एनएच-2) पर ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों से वसूली करने वाले नकली किन्नर सोमवार सुबह पुलिस के पहुंचते ही भाग गए। अमर उजाला की खबर के बाद पुलिस ने वाटर वर्क्स और आईएसबीटी पर चेकिंग अभियान चलाया। दोनों जगह एक भी नकली किन्नर नहीं मिला। यह भी पता चला है कि वसूली करने वाले सभी युवक हैं। कार से आते हैं और लड़कियों के कपड़े पहनकर वसूली करते हैं। दुकानदारों ने बताया कि पुलिस को देखते ही वे लोग भाग निकले। इसके बाद शाम तक एक भी नहीं आया। पुलिस ने इनके बारे में जानकारी जुटाई है।
2 of 5
आगरा: रोडवेज बस में चढ़ते नकली किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला में सोमवार को नकली किन्नरों के वसूली करने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इस पर पुलिस की टीमें चेकिंग के लिए पहुंच गई। नकली किन्नरों के दोनों अड्डों आईएसबीटी और वाटर वर्क्स पर पुलिस तैनात कर दी गई।
दोहरी मार: ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों से वसूली कर रहे नकली किन्नर
3 of 5
आगरा: एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि नकली किन्नरों के गिरोह हाथ नहीं आए हैं। इनकी तलाश की जा रही है। अगर इनके खिलाफ वसूली की शिकायत आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए न्यू आगरा, सिकंदरा और हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
4 of 5
आगरा: हाईवे पर कार के पास खड़ा नकली किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
नकली किन्नरों पर कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम में शामिल थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा, दो दरोगा और चार सिपाहियों ने दुकानदारों से जानकारी की। इसमें पता चला कि नकली किन्नरों के दो अलग-अलग गुट हैं। एक आईएसबीटी पर सक्रिय है और दूसरा वाटर वर्क्स पर। ये लोग कार में आते हैं। सभी युवक हैं। कार में लड़कियों के कपड़े पहनते हैं और फिर खुद को किन्नर बताकर वसूली में लग जाते हैं।
5 of 5
आगरा: बसों में भी वसूली करते हैं नकली किन्नर
- फोटो : अमर उजाला
वाटर वर्क्स चौराहे से 50 मीटर आगे के दुकानदार से भी पुलिस ने बात की। उसने बताया कि नकली किन्नरों का एक गुट सोमवार को सुबह आया था। मगर, कुछ देर रुकने के बाद चला गया। दुकानदार का यह भी कहना था कि यह नकली किन्नर टेढ़ी बगिया की ओर से आते हैं। वहीं रहते हैं। सरगना कार में बैठा रहता है। वह इशारे करता है कि किस गाड़ी को रोकना है।