फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा: बंद मकान में तीन शव, घटना से हर कोई हैरान, आखिर व्यापारी ने क्यों उठाया खौफनाक कदम

Tue, 09 Feb 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
man committed suicide after killing son and wife in mathura
मथुरा: व्यापारी दंपती नीरज-रीमा और अनमोल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के कस्बा फरह में व्यापारी ने छह फरवरी की रात में ही सौतेले बेटे और पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद फांसी लगाई। तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। घटना का पता सात फरवरी शाम को चला, जब मकान से कोई बाहर नहीं निकला। शक होने पर मोहल्लेवालों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस छत के रास्ते मकान में घुसी। तीनों शव एक ही कमरे में मिले। बेटे और पत्नी के शव बेड पर थे, जबकि व्यापारी फंदे से लटका हुआ था। इस घटना से मोहल्ले के लोग स्तब्ध है। आखिर क्यों व्यापारी ने यह खौफनाक कदम उठाया...

man committed suicide after killing son and wife in mathura
मथुरा: मृतक व्यापारी के घर के बाहर खड़ी पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
थाना फरह के शाही सराय, पानी की टंकी निवासी नीरज अग्रवाल (35) पुत्र रघुवीर प्रसाद परचून की दुकान करता था। तीन साल पहले नीरज का विवाह आगरा के खंदारी निवासी राजकुमार की बेटी रीमा (35) से हुआ था। रीमा की यह तीसरी शादी थी। पहले पति से उसका तलाक हो गया था। उससे उसका 10 साल का बेटा अनमोल था। दूसरे पति की मौत हो गई थी। तीसरे पति ने उसकी और मासूम बेटे की हत्या कर खुद भी जान दे दी। 
man committed suicide after killing son and wife in mathura
मथुरा: मृतक दंपती और उनके बेटे का फाइल फोटो, घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छह फरवरी की रात को पत्नी रीमा और बेटे अनमोल को जहर देकर हत्या करने के बाद व्यापारी नीरज अग्रवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मृतका के गले पर निशान मिले हैं, इससे साफ है कि उसका का गला भी दबाया गया था। तीनों के पेट में पेस्टी फूड्स भी पाया गया है। मां और बेटे की जहर से मौत मानकर विसरा सुरक्षित रखा गया है। जबकि व्यापारी की मौत का कारण हेगिंग आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
man committed suicide after killing son and wife in mathura
मथुरा: घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा खंदारी के रहने वाले राजकुमार की बेटी रीमा दो भाइयों शिवम और मन्नू से छोटी थी। उसकी मां राधा अग्रवाल ने बताया कि साल 2010 में आगरा के बल्केश्वर में रीमा का विवाह हुआ था। यहां पर रीमा का तलाक हो गया था। उसके बाद साल 2014 में राया के युवक से रीमा का विवाह हुआ। इस युवक की मौत के बाद रीमा बेटे अनमोल को लेकर मायके चली आई। करीब तीन साल पहले रीमा का विवाह फरह के नीरज से हुआ था।
विज्ञापन
man committed suicide after killing son and wife in mathura
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
तीन साल से यहां रहकर रीमा ने कॉस्मेटिक की दुकान खोली थी।  मृतका की मां राधा अग्रवाल ने बताया कि चार दिन पहले नीरज और रीमा में झगड़ा हुआ था। उसके बाद मंगलवार को यहां आकर सुलहनामा होना था। उससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया। हर कोई इस वारदात की सुनकर हैरत में दिखा। लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के झगड़े में कोई ऐसा खौफनाक कदम कैसे उठा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed