आगरा के शाहगंज क्षेत्र से दौरेठा नंबर 2 से अगवा ढाई साल के मयंक को पुलिस ने मथुरा के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया। उसे वृंदावन का रहने वाला मौसिम उस्मानी अगवा कर ले गया था। इसके बाद अपने दोस्त को दे दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों को भी पकड़ा है। पुलिस का शक है कि आरोपी अगवा करने के बाद बच्चे को बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के तार किसी बड़े गैंग से जुड़े तो नहीं है।
{"_id":"637f10e8eaea9c7e0154f67e","slug":"mausim-usmani-of-vrindavan-kidnapped-two-and-a-half-year-old-child-from-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Child Kidnapping: वृंदावन के मौसिम उस्मानी ने किया था ढाई साल के बच्चे का अपहरण, बेचने की थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Child Kidnapping: वृंदावन के मौसिम उस्मानी ने किया था ढाई साल के बच्चे का अपहरण, बेचने की थी योजना
Thu, 24 Nov 2022 12:11 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Nov 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
आरोपी मौसिम ने अगवा किया था मासूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल घेरे में आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि मथुरा के वृंदावन का रहने वाला मौसिम उस्मानी घर के बाहर से बच्चे को उठाकर ले गया था। बच्चे को ले जाते हुए उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। वह भोगीपुरा होते हुए आगरा कैंट स्टेशन की तरफ लेकर गया था। इससे पुलिस को सुराग मिल गया।
आरोपी की गोद में बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
मौसिम बच्चे को वृंदावन में कांशीराम कॉलोनी में अपने दोस्त जसवंत मिस्त्री के घर पर छोड़ आया था। इसके बाद वापस आ गया था। उसे पता था कि अगर सीसीटीवी में फुटेज आया तो वह पकड़ा जाएगा। किसी को शक नहीं हो, इसलिए जल्दी वापस आ गया था। मगर, पुलिस ने उसे पकड़ लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी मौसिम उस्मानी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को काफी देर तक आरोपी गुमराह करता रहा। बाद में सख्ती से पूछने पर उसने सच उगल दिया। पुलिस उसके दोस्त के घर पर पहुंच गई। मथुरा से बालक को बरामद कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
मासूम मयंक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी अगवा करने के बाद मयंक को बेचने की योजना बना रहे थे। मगर, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब यह पता किया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पहले कितने बच्चे बेचे हैं। किन को भेजे हैं। वह किसी बड़े गैंग से तो नहीं जुड़े हैं, जो बच्चा चोरी करके बेचते हैं।