{"_id":"59077dc14f1c1b2165442343","slug":"mathura-will-be-a-large-pilgrimage-like-haridwar-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार की तरह मथुरा भी बनेगा बड़ा तीर्थस्थल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार की तरह मथुरा भी बनेगा बड़ा तीर्थस्थल
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 02 May 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार की तर्ज पर मथुरा को बड़ा तीर्थस्थल घोषित करने की तैयारी हो रही है। कृष्ण भक्तों की इस नगरी को पर्यटकों से जोड़ने के लिए भी कई योजनाएं शुरू होने जा रही हैं। यमुना के किनारे आकर्षक घाट तैयार किए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर बनाई जाने लगी है। वहीं सरकार ने सभी प्रमुख मंदिरों और हर वर्ष होने वाले आयोजनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन से मांगी है।
द्वारिकाधीश मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
संघ और संत समाज की ओर से मथुरा को तीर्थस्थल बनाने की मांग अरसे से की जा रही है। अभी तक बैठकों में ही ये मुद्दा गूंजता था लेकिन अब जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो ये मुद्दा दिल्ली से लखनऊ तक पहुंच गया। पिछले दिनों संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भी थे। सरकार ने भी इस दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं।
गोवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने मथुरा के सभी प्रमुख आयोजन और मंदिरों के बारे में जानकारी मांगी है। साल भर में जुटने वाले कृष्ण भक्तों की जानकारी भी मांगी गई है। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन को हर रोज आने वाले श्रद्धालुओं की भी जानकारी मांगी गई है। जनपद में संचालित होने वाली गऊशालाओं पर भी रिपोर्ट ली जा रही है। संत समाज का कहना है कि उत्तराखंड गठन के बाद से हरिद्वार दूसरे प्रांत का हिस्सा हो गया है ऐसे में मथुरा को उत्तर प्रदेश में बड़ा तीर्थस्थल बनाया जा सकता है। करोड़ों भक्तों की आस्था मथुरा से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राधारानी मंदिर बरसाना
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के प्रमुख मंदिर
श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर,भगवान रंगेश्वर, भगवान भूतेश्वर, बंगलामुखी मैया, बिड़ला मंदिर, गायत्री मंदिर, बरसाना में राधारानी का मंदिर, मान मंदिर, नंदगांव में नंदभवन मंदिर, गोकुल में नंदभवन, रमणरेती मंदिर, बलदेव में दाऊजी मंदिर
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर