फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार की तरह मथुरा भी बनेगा बड़ा तीर्थस्थल

Tue, 02 May 2017 09:56 PM IST
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा/ अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 02 May 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
mathura will be a large pilgrimage like haridwar soon
श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान
हरिद्वार की तर्ज पर मथुरा को बड़ा तीर्थस्थल घोषित करने की तैयारी हो रही है। कृष्ण भक्तों की इस नगरी को पर्यटकों से जोड़ने के लिए भी कई योजनाएं शुरू होने जा रही हैं। यमुना के किनारे आकर्षक घाट तैयार किए जाएंगे। इसके लिए डीपीआर बनाई जाने लगी है। वहीं सरकार ने सभी प्रमुख मंदिरों और हर वर्ष होने वाले आयोजनों की विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन से मांगी है।
mathura will be a large pilgrimage like haridwar soon
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
संघ और संत समाज की ओर से मथुरा को तीर्थस्थल बनाने की मांग अरसे से की जा रही है। अभी तक बैठकों में ही ये मुद्दा गूंजता था लेकिन अब जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो ये मुद्दा दिल्ली से लखनऊ तक पहुंच गया। पिछले दिनों संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले भी थे। सरकार ने भी इस दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। 
mathura will be a large pilgrimage like haridwar soon
गोवर्धन - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने मथुरा के सभी प्रमुख आयोजन और मंदिरों के बारे में जानकारी मांगी है। साल भर में जुटने वाले कृष्ण भक्तों की जानकारी भी मांगी गई है। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन को हर रोज आने वाले श्रद्धालुओं की भी जानकारी मांगी गई है। जनपद में संचालित होने वाली गऊशालाओं पर भी रिपोर्ट ली जा रही है। संत समाज का कहना है कि उत्तराखंड गठन के बाद से हरिद्वार दूसरे प्रांत का हिस्सा हो गया है ऐसे में मथुरा को उत्तर प्रदेश में बड़ा तीर्थस्थल बनाया जा सकता है। करोड़ों भक्तों की आस्था मथुरा से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mathura will be a large pilgrimage like haridwar soon
राधारानी मंदिर बरसाना - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के प्रमुख मंदिर

श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर,भगवान रंगेश्वर, भगवान भूतेश्वर, बंगलामुखी मैया, बिड़ला मंदिर, गायत्री मंदिर, बरसाना में राधारानी का मंदिर, मान मंदिर, नंदगांव में नंदभवन मंदिर, गोकुल में नंदभवन, रमणरेती मंदिर, बलदेव में दाऊजी मंदिर
विज्ञापन
mathura will be a large pilgrimage like haridwar soon
बांकेबिहारी मंदिर

वृंदावन में प्रमुख मंदिर

बांकेबिहारी मंदिर, रंगजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, राधाबल्लभ मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, मां वैष्णो मंदिर, निधि वन, सेवाकुंज, तटीय स्थान, राधारमण मंदिर, कात्यायनी मंदिर, पागल बाबा मंदिर, गोपेश्वर मंदिर, शाह बिहारी मंदिर, मदन मोहन मंदिर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed