{"_id":"592027144f1c1bd91af235fd","slug":"mathura-saraf-murder-case-full-story-in-images-are-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा सराफ हत्याकांडः वारदात से खुलासे तक ये है पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा सराफ हत्याकांडः वारदात से खुलासे तक ये है पूरी कहानी
टीम डिजिटल आगरा/मथुरा
Updated Sat, 20 May 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में 15 मई सोमवार की रात को होलीगेट के पास कोयलावाली गली में हुई दो सराफा कारोबारियों की हत्या और करीब 4 चार करोड़ की लूट का मामला देश भर में सुर्खियों में रहा। सरेशाम इस हत्याकांड ने यूपी को सड़क से विधानसभा तक हिलाकर रख दिया। नतीजा सीएम और डीजीपी को खुद पूरे मामले की निगरानी करनी पड़ी। तस्वीरों में देखिए प्रदेश की सियासत में भूचाल लाने वाले हत्याकांड की वारदात से खुलासे तक पूरी कहानी।
नकाबपोश लुटेरों ने तड़ातड़ गोलियां बरसाकर सनसनी मचा दी
- फोटो : अमर उजाला
15 मई को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे सराफ ध्रुव अग्रवाल अपनी दुकान पर बैठे थे। उनके साथ उनके भाई विकास अग्रवाल और दिल्ली में सराफा कारोबार करने वाले मेघ अग्रवाल भी थे। साथ ही दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी मौजूद थे। इसी दौरान वहां आए नकाबपोश लुटेरों ने तड़ातड़ गोलियां बरसाकर सनसनी मचा दी। गोली लगने से सराफ मेघ अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई वहीं विकास ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार अन्य लोग घायल भी हुए।
मथुरा में कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
16 मई को मथुरा में सराफा कारोबारियों ने विकास के शव को होलीगेट पर रखकर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार व पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इसी दिन यह हत्याकांड विधानसभा में भी गूंजा। विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया और हंगामा किया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी को खुद पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
17 मई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर मथुरा के विधायक, प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और डीजीपी सुलखान सिंह मथुरा पहुंचे और पीड़ित सराफा व्यापारियों के परिवारीजनों से मुलाकात की। मंत्री और डीजीपी ने वारदात के जल्द से जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री श्रीकांत शर्मा और डीजीपी सुलखान सिंह ने सर्किट हाउस में व्यापारियों से मुलाकात की। डीजीपी ने पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन
मेघ अग्रवाल के परिवारीजन होली गेट पर धरने
- फोटो : अमर उजाला
18 मई को मथुरा का माहौल तब गरमा गया जब मृत सराफा कारोबारी मेघ अग्रवाल के परिवारीजन होली गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक भूख हड़ताल पर बैठे रहने की चेतावनी दी। इस पर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव और एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर भूख हड़ताल खत्म कराई।