फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri's school girl says papa don't love me so left home

पापा के व्यवहार की वजह से छोड़ा घर, छात्रा ने रोते हुए बताईं चौंकाने वाली बातें

Sat, 24 Nov 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 24 Nov 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
mainpuri's school girl says papa don't love me so left home
छात्रा गुंजन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के सेंट मेरीज स्कूल से गायब हुई सातवीं कक्षा की छात्रा को लेकर पुलिस टीम ऋषिकेश से लौट आई है। पूछताछ में छात्रा ने जो बातें बताई हैं, उसे सुनकर पुलिस अफसर के साथ उसके परिवार वाले भी हैरान हैं। 
विज्ञापन

  
पिता के व्यवहार ने छात्रा को ऐसा करने पर मजबूर किया। पुलिस को छात्रा ने बताया कि पापा उससे प्यार नहीं करते, अब वो मौसी के पास जाना चाहती है। मम्मी-पापा के पास नहीं जाएगी। शनिवार को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


सेंट मेरीज स्कूल से छात्रा गुंजन मंगलवार को अचानक लापता हो गई थी। बिजली विभाग के एसडीओ सत्यप्रकाश की पुत्री के गायब होने के बाद स्कूल प्रबंधन पर तमाम तरह के आरोप लगे। गुरुवार को बच्ची ऋषिकेश में मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने रोते हुए बताईं चौंकाने वाली बातें

पुलिस और परिजन उसे वहां से लेकर आ गए हैं। ऋषिकेश में पुलिस ने जब बच्ची से बात की तो जो बातें उसने रोते हुए बताईं उसने सभी को चौंका दिया। गुंजन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बच्ची रोते हुए कह रही है कि पापा छोटी बहन भाई के लिए चीजें लाते हैं, लेकिन उसके लिए नहीं लाते। जब मां झगड़ा करती तो ले आते हैं। पापा उससे प्यार नहीं करते हैं। इससे उसे बहुत बुरा लगता था। उसने कहा कि वो मौसी के पास जाना चाहती है। मम्मी-पापा के पास नहीं जाएगी।  

शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम बच्ची को लेकर वापस मैनपुरी आ गई। इसके बाद अधिकारियों ने बच्ची से बातचीत की। छात्रा मौसी के साथ जाने की बात कह रही थी। उधर, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों से बातचीत कर घर का माहौल सही रखे जाने की बात कही।        

शायद मौसी को बताई थी मन की बात  

वापस लौटने के बाद जब गुंजन ने मौसी को देखा तो दोनों की आंखें भर आईं। एक बार मौसी ने कहा भी कि मना किया था कि ऐसा कोई निर्णय न लेना। कोई बात हो तो मुझे जरूर बताना। इसके बाद काफी देर तक परिजनों के बीच बातचीत होती रही। सभी परिजनों के चेहरों पर गुंजन के मिलने के बाद खुशी झलक रही थी।      

एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि बच्ची को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों को सुझाव दिया गया है कि वह बच्चों के साथ समान व्यवहार करें।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed